फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new township will be developed in Agra Greenery will be built on 5 acres and park will be built on 34 acres

खुशखबरी: यूपी के इस शहर में डेवलप होगी नई टाउनशिप, पांच एकड़ में हरियाली... और 34 एकड़ में बनेगा पार्क

Wed, 11 Sep 2024 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 05:48 PM IST
सार

कंसल्टेंट एजेंसी ने 91 हेक्टेयर में नई टाउनशिप का लेआउट व डिजाइन बनाया है। 50 फीसदी भूमि का आवासीय और 10 का व्यावसायिक उपयोग होगा। इसका डीपीआर तैयार हो गया है। 

विज्ञापन
new township will be developed in Agra Greenery will be built on 5 acres and park will be built on 34 acres
ADA/आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिप में पांच एकड़ हरियाली के लिए आरक्षित रहेंगे। 34 एकड़ भूमि पर पार्क और खुला स्थान रहेगा। कंसल्टेंट एजेंसी ने 91 हेक्टेयर भू उपयोग का खाका तैयार किया गया है। प्रोजेक्ट की विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) बृहस्पतिवार को उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण ने नई टाउनशिप के लिए वोयंट्स सॉल्यूशन को कंसल्टेंट एजेंसी नियुक्त किया है। एजेंसी ने करीब पांच लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की लागत पर डीपीआर, लेआउट और डिजाइन तैयार किया है। डीपीआर को स्वीकृति के लिए शासन भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

नई टाउनशिप में भूउपयोग का वर्गीकरण करते हुए 50 फीसदी भूमि आवासीय उपयोग के लिए रखी गई है। इसमें एलआईजी, एमआईजी के अलावा ईडब्ल्यूएस भूखंड होंगे। 94 एकड़ भूमि आवासीय और 12 एकड़ भूमि यानी 10 फीसदी व्यावसायिक उपयोग के लिए होगी। यूटिलिटी के लिए चार एकड़ और ट्रांसपोर्टेशन के लिए 55 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है।
विज्ञापन

देरी पर एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई के दिए थे निर्देश

नई टाउनशिप के निर्माण में हो रही देरी पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश एडीए उपाध्यक्ष को दिए थे। जिसके बाद एडीए उपाध्यक्ष ने सोमवार को समीक्षा की। एजेंसी की ओर से तैयार की गई डीपीआर में कुछ संशोधन करते हुए दोबारा डीपीआर मांगी गई। संशोधित डीपीआर तैयार हो गई है। इसे बृहस्पतिवार को एडीए उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 
विज्ञापन

नई टाउनशिप के लिए 138 हेक्टेयर भूमि की खरीद प्रक्रिया चल रही है। 784 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 392 करोड़ रुपये राज्य सरकार से मिलेंगे और 392 करोड़ रुपये एडीए स्वयं वहन करेगा। राज्य से 150 करोड़ रुपये की राशि एडीए को मिल चुकी है। 44 हेक्टेयर भूमि की खरीद हो चुकी है। बाकी 242 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त के लिए एडीए ने प्रस्ताव शासन को भेज रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed