फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New software being prepared to fill the examination form

परीक्षा फार्म भरवाने के लिए तैयार बनवाया जा रहा नया साफ्टवेयर

Sat, 12 Feb 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
New software being prepared to fill the examination form
आगरा। डॉॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर परीक्षा कराई जानी है। मार्च के दूसरे हफ्ते से परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा फॉर्म भरवाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नया सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी व बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के विषयों में बदलाव हुआ है। इन पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को दूसरे संकायों से भी विषय चुनने हैं। इसमें मेजर व माइनर विषय हैं। इसके अलावा रोजगारपरक व सह पाठ्यक्रम भी शामिल हुए हैं। इसके अनुरूप ही सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। सॉफ्टवेयर तैयार होते ही परीक्षा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। समन्वयकों के माध्यम से कॉलेजों को परीक्षा फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed