फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new slybus upload website in university

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड होगा नया पाठ्यक्रम

Mon, 19 Jul 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
new slybus upload website in university
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रविवार को प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक रॉय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू किए जाने के संबंध में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि विश्वविद्यालय की ओर से तैयार नए पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कराया जाएगा। जिससे विश्वविद्यालय के विभिन्न घटक उस पर अपने विचार और सुझाव दे सकें।
विज्ञापन

प्रो. आलोक राय ने बताया कि नया सत्र शुरू होने से पहले कॉलेजों में विश्वविद्यालय की ओर से कार्यशालाएं भी कराई जाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जाए। इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ स्टडीज की ओर से तैयार किए गए, विभिन्न विषयों के जिस पाठ्यक्रम को विद्या परिषद और कार्य परिषद में मंजूरी दी गई है, उसी को आगामी शैक्षणिक सत्र में स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं खत्म होने के बाद अधिक से अधिक कार्यशालाएं कॉलेजों में कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2021-22 में कॉलेजों में ही नए पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया है। आवासीय संस्थानों में सत्र 2022-23 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नया पाठ्यक्रम लागू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed