{"_id":"69c37b36e51873c4c30a9e94","slug":"new-railway-station-in-agra-big-plan-to-reduce-traffic-load-on-cantt-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में बनेगा एक और नया रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; 2026 के अंत तक पूरा होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में बनेगा एक और नया रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; 2026 के अंत तक पूरा होगा निर्माण
Wed, 25 Mar 2026 11:35 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:35 AM IST
सार
आगरा रेल मंडल में नानपुर के पास नया रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा, जिससे कैंट स्टेशन पर दबाव कम होगा। करीब 5190 करोड़ की तीसरी लाइन परियोजना के तहत इसे पहले मालगाड़ियों के लिए और बाद में यात्री स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा रेल मंडल में रेलवे ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए मिढ़ाकुर के समीप नानपुर में नए रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यह स्टेशन कीठम और भांडई के बीच बिछाई जा रही तीसरी लाइन पर बनाया जाएगा।
पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन के पुनर्विकास के साथ उस पर ट्रैफिक दबाव को कम करने की योजना है। धौलपुर से भांडई तक तीसरी लाइन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि झांसी से मथुरा तक करीब 274 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन परियोजना पर काम जारी है, जिसे आगरा बाईपास की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। तीसरी लाइन से मालगाड़ियों का आवागमन तेज होगा।
करीब 5190 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को दिसंबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। नानपुर स्टेशन को अभी मालगाड़ियों के सुचारु परिचालन के तहत विकसित किया जा रहा है। भविष्य में इसे यात्री स्टेशन भी बनाया जा सकता है।