फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New education policy was discussed in the workshop

कार्यशाला में नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

Sun, 03 Oct 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
New education policy was discussed in the workshop
मैनपुरी। सुदिती एजूकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन के तत्वाधान में सुदिती ग्लोबल एकेडमी में रविवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षकों ने नए बदलाव के बारे में जानकारी प्रदान की। शिक्षक-शिक्षिकाओं के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षिका विनीता सरीन ने बताया कि इस नीति का उद्देश्य शिक्षा संस्थानों में व्यावसायिक शिक्षा के कार्यक्रमों को मुख्यधारा की शिक्षा में शामिल करना है। माध्यमिक विद्यालय, पॉलिटेक्निक कालेजों में स्थानीय उद्योग के साथ स्किल लैब स्थापित किए जाएंगे जो अन्य स्कूलों को सुविधा का उपयोग करने की अनुमति देगा। इसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करना है। यह पूर्व- प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक एक निरंतरता के रूप में ’स्कूल’ की परिकल्पना करता है। संस्था के चेयरमैन डॉ. राम मोहन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षा पद्धति में नया बदलाव लाएंगी। डॉ. कुसुम मोहन ने मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed