{"_id":"5cd1b062bdec2206fd72b003","slug":"new-delhi-to-thiruvananthapuram-train-second-ac-stoped-passengers-in-trouble","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जाने वाली ट्रेन में एसी खराब, गर्मी में बिलबिलाए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जाने वाली ट्रेन में एसी खराब, गर्मी में बिलबिलाए यात्री
Tue, 07 May 2019 09:51 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 07 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जाने वाली 22416 एसी-एपी एक्सप्रेस में जब एसी खराब हुआ तो यात्रियों ने हंगामा किया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने डेढ़ घंटे तक ट्रेन रोके रखी। सेकंड एसी के दो कोच में एसी खराब थे, जिससे दिल्ली से आगरा तक यात्री परेशान होकर आए।
43 डिग्री तापमान और भीषण गर्मी में ट्रेनों के एसी जवाब दे रहे हैं। मंगलवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 9.10 बजे आने वाली 22416 एसी-एपी एक्सप्रेस जब 9.37 बजे पहुंची तो ट्रेन के यात्रियों ने प्लेटफार्म पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। रेलवे अधिकारियों से मिलकर यात्रियों ने ट्रेन का एसी खराब होने की शिकायत की।
यात्रियों का कहना था कि तेज धूप और एसी खराब होने से कोच में बैठना मुश्किल है। नई दिल्ली से रवाना होते समय भी एसी नहीं चल रहे थे। सेकंड एसी के दो कोच में यह समस्या थी। यात्रियों के हंगामे के कारण आगरा कैंट स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक ट्रेन रुकी रही। आगरा के रेल अधिकारियों ने दोनों कोच में एसी ठीक करवाए, तब जाकर ट्रेन रवाना हुई।

सर्दियों में ट्रेन लेट चलीं तो कोहरे को जिम्मेदार बताया गया, लेकिन अब भीषण गर्मी में एक दो नहीं, बल्कि पांच से छह घंटे तक यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ रहा है।मंगलवार को आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में तूफान एक्सप्रेस 5.30 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1.45 घंटे,जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 1.40 घंटे, पंजाब मेल 1.15 घंटे, ताज एक्सप्रेस 35 मिनट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 30 मिनट और केरला एक्सप्रेस 25 मिनट देरी से चलीं। आगरा से ग्वालियर रूट पर महाकौशल एक्सप्रेस 4 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 3 घंटे, झांसी आगरा पैसेंजर 3 घंटे और ताज एक्सप्रेस 35 मिनट देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची।
आगरा फोर्ट से जयपुर जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस 3.30 घंटे, हावड़ा जयपुर एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से आगरा फोर्ट स्टेशन आई। कोटा-आगरा रूट पर गरबा एक्सप्रेस 3.45 घंटे और द्वारका एक्सप्रेस 2.15 घंटे लेट आई। मरुधर एक्सप्रेस 30 मिनट और बरेली-बांदीकुई एक्सप्रेस 1.30 घंटे लेट आई। ट्रेनों के घंटों देरी से चलने पर यात्री भीषण गर्मी में प्लेटफार्म पर इंतजार करते हुए परेशान रहे। आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशन पर पूरे दिन यात्रियों की भीड़ लगी रही, जो अपनी ट्रेनों के इंतजार में रहे।