फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New company will work start for door-to-door garbage collection in the new year

आगरा: नए साल में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए आएगी नई कंपनी, शासन ने दी मंजूरी

Tue, 22 Dec 2020 02:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Dec 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
New company will work start for door-to-door garbage collection in the new year
आगरा नगर निगम
नए साल में आगरा के चारों जोन ताजगंज, छत्ता, हरीपर्वत और लोहामंडी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नई कंपनी काम करने लगेगी। नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नियम व शर्तों को तैयार किया है, जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


निगम इसी सप्ताह टैंडर जारी करने वाला है, जिसके बाद नए साल में नई कंपनी का चुनाव किया जाएगा। एक साल से शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम नगर निगम कर रहा है, जिसमें केवल 48 फीसदी तक ही घरों से कूड़ा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

 


संबंधित खबर- ताजमहल के पास सफाई न होने पर 'बीवीजी' से करार खत्म, एक जनवरी से नई कंपनी संभालेगी जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने बीते सप्ताह ताजगंज और ताज के पास दो किमी क्षेत्र में सफाई का बीवीजी कंपनी का करार निरस्त कर दिया था। एक जनवरी से कंपनी काम बंद कर देगी। नगर निगम नई कंपनी की तलाश कर रहा है, जिसमें वह सफाई के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम  भी करेगी। इससे दोनों काम आसान हो जाएंगे और प्रभावी सफाई रहेगी। इसी तरह शहर में भी चारों जोन में डोर टू डोर अगले साल जनवरी से शुरू कराया जाएगा।

नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने बताया कि एक जनवरी से ताजमहल के आसपास बीवीजी कंपनी सफाई नहीं करेगी। ताज के पास सफाई के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का पायलट प्रोजेक्ट हम शुरू करा रहे हैं। इसके साथ ही शहर में हर जोन के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए टेंडर जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीद है नए साल में नई कंपनी काम करना शुरू कर देगी।

काला महल के पार्षद रवि बिहारी माथुर ने कहा कि कूड़े को अलग अलग करने के लिए डस्टबिन बांटे गए और निगम ने प्लांट भी लगवाए, लेकिन कूड़ा अलग अलग नहीं हो रहा। इस पर करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए गए, लेकिन अलग अलग करने की मशीनें बंद पड़ी हैं। जनता के पैसे की बर्बादी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed