फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New arrangements for entry of people in SN Medical College Emergency agra

Agra News: एमजी रोड नहीं, अब आगरा कॉलेज की ओर से आ सकेंगे एसएन इमरजेंसी

Wed, 07 Dec 2022 08:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 08:13 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एमजी रोड की तरफ इमरजेंसी का रास्ता होने से एंबुलेंस व अन्य वाहनों को आने में परेशानी हो रही है। खासतौर पर जो वाहन नालबंद की तरह से आते हैं।

विज्ञापन
New arrangements for entry of people in SN Medical College Emergency agra
एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्रवेश का रास्ता बदला जा रहा है। हफ्ते-दस दिन बाद एमजी रोड की तरफ से इमरजेंसी कक्ष के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आगरा कॉलेज (मोती कटरा रोड) की तरफ से प्रवेश देने की व्यवस्था बनाई जा रही है। कार्य शुरू करा दिया गया है। जिधर रास्ता बनना है, उसकी चहारदीवारी बुधवार को तोड़ दी गई।  
विज्ञापन

इसलिए बदली जा रही व्यवस्था 

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एमजी रोड की तरफ इमरजेंसी का रास्ता होने से एंबुलेंस व अन्य वाहनों को आने में परेशानी हो रही है। खासतौर पर जो वाहन नालबंद की तरह से आते हैं। राजामंडी चौराहे का कट बंद है, वाहनों का या तो सेंट जोंस चौराहे से घूमकर लौटना पड़ता है या फिर मोतीकटरा रोड की तरफ मुड़कर गलत दिशा में चलना पड़ता है। आगरा कॉलेज की तरफ प्रवेश की व्यवस्था होने से हर तरफ से आने वाले वाहनों को इमरजेंसी तक पहुंचने में आसानी होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, टोरंट पावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना रास्ता होगा बंद 

इस समय जिस रास्ते से प्रवेश दिया जाता है उसको बंद कर दिया जाएगा। वहां मरीजों और तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था बना दी जाएगी। इससे अपेक्षाकृत अधिक मरीज और तीमारदार बैठ सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि हफ्ते-दस दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed