फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New arrangement on Sikandra-Bodla road creates problem vehicles getting stuck in morning and evening

Agra News: सिकंदरा-बोदला मार्ग पर नई व्यवस्था बनी आफत, सुबह-शाम फंस रहे वाहन; लोग हो रहे परेशान

Mon, 05 Aug 2024 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 10:15 AM IST
सार

आगरा में सिकंदरा-बोदला मार्ग पर नई व्यवस्था लोगों के लिए आफत बन गई है। दरअसल इस मार्ग पर कारगिल पेट्रोल पंप से पश्चिम पुरी की ओर जाने वाली सड़क के लिए कट बंद कर दिया गया है। इस वजह से यहां वाहन जाम में फंस रहे हैं। 

 

विज्ञापन
New arrangement on Sikandra-Bodla road creates problem vehicles getting stuck in morning and evening
सिकंदरा-बोदला मार्ग पर नई व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा-बोदला मार्ग के व्यस्त चौराहे कारगिल का एक कट बंद कर दिया गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 50 मीटर की दूरी पर यू-टर्न लेना पड़ रहा है। इस कारण सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ने पर कतार लग जाती है।
विज्ञापन


कारगिल चौराहे पर तीन कट बने थे। मुख्य कट से पश्चिमपुरी की तरफ से बोदला की तरफ जाने वाले लोग मुड़ते थे। इसी तरह सिकंदरा की तरफ से आने वाले पश्चिमपुरी की तरफ जा सकते थे। यहां पर ट्रैफिक आईलैंड भी बना था। सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। सिकंदरा की तरफ दूसरे कट से आवास विकास के करकुंज चौराहे की तरफ लोग जाते हैं। इसी तरह कारगिल चौराहे से पहले बोदला की तरफ भी एक कट है। नई व्यवस्था के तहत मुख्य कट को बंद कर दिया गया है। बीच में डिवाइडर बनाया जा रहा है। इससे पश्चिमपुरी की तरफ से बोदला की तरफ, सिकंदरा की तरफ 50 मीटर जाकर कट से यू-टर्न लेकर आना होगा।
विज्ञापन


 

इसी तरह सिकंदरा की तरफ से पश्चिमपुरी की तरफ जाने के लिए 50 मीटर बोदला की तरफ यू-टर्न लेकर आना पड़ रहा है। टर्न लेने के दौरान सिकंदरा और बोदला की तरफ से आने वाले वाहनों की वजह से वाहन फंस जाते हैं। सुबह और शाम ज्यादा दिक्कत हो रही है। डीसीपी यातायात सैयद अली अब्बास का कहना है कि यातायात विभाग ने बंद नहीं किया है, किसने बंद किया है, इसकी जानकारी नहीं है।

 

पुलिस ने भी कराए हैं कट बंद
पिछले दिनों सर्विस रोड गुरुद्वारा गुरु का ताल रेलवे ओवरब्रिज से आने वाले सर्विस रोड का कट बंद कर दिया गया था। इससे पुल से आने वाले लोगों को आईएसबीटी की तरफ जाने के लिए 600 मीटर का यू-टर्न लेकर आना पड़ता है। इसी तरह पुलिस एमजी रोड पर राजामंडी और नालबंद कट बंद कर चुकी है।

 
विज्ञापन

इस पर भी बड़ी संख्या में वाहन चालकों को यू-टर्न लेकर आना पड़ता है। बोदला के रहने वाले सुधीर गोयल ने बताया कि कट बंद करना कोई समाधान नहीं है। रास्ता बंद करने से भी लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अगर, कट पर ही पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाएंगे तो जाम नहीं लगेगा। लोगों को भी राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed