फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Netram Singh won election with record votes from Kasganj seat in assembly election 1977

चुनावी इतिहास: 1977 में कासगंज सीट से नेतराम सिंह ने दर्ज की थी बड़ी जीत, आज भी कायम है रिकॉर्ड

Mon, 07 Feb 2022 05:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 05:28 PM IST
सार

कासगंज में आजादी के बाद से अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन नेतराम सिंह की जीत का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया। 

विज्ञापन
Netram Singh won election with record votes from Kasganj seat in assembly election 1977
पूर्व विधायक नेतराम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की परीक्षा की घड़ी आ चुकी है। कासगंज जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र से 42 प्रत्याशी तैयारी में जुटे हैं। 20 फरवरी को प्रत्याशी परीक्षा में बैठेंगे। इनमें कौन पास होगा और कौन फेल, इसका पता 10 मार्च को लगेगा। लेकिन जिले की कासगंज विधानसभा से नेतराम सिंह ही एकमात्र ऐसे प्रत्याशी रहे, जिन्होंने 64.04 प्रतिशत वोट पाए।

विज्ञापन


आजादी के बाद से अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक उपचुनाव भी हो चुका है। इनमें कासगंज विधानसभा से चुनाव जीते नेतराम सिंह ने अपने नाम एक रिकॉर्ड बनाया। इस चुनाव में 53775 वोट पडे़। इसमें से 53134 वोट वैध पाए गए। चुनाव मैदान में उतरने वाले पांच प्रत्याशियों में से 64.04 प्रतिशत वोट अकेले उन्होंने ही प्राप्त कर लिए। 

विज्ञापन

नेतराम चार बार बने थे विधायक 

नेतराम सिंह इससे पहले 1969 में चुनाव लडे़, जिसमें उन्होंने 34.64 प्रतिशत वोट पाकर जीत हासिल की थी। जबकि 1974 के चुनाव में वह 24.59 प्रतिशत वोट पाकर चुनाव हार गए थे। 1977 के चुनाव में उनके नाम जो रिकार्ड बना वह 2017 के चुनाव तक नहीं टूटा है। वह 1991 और 1996 में कासगंज से फिर से विधायक बने, लेकिन वह अपने रिकार्ड को नहीं तोड़ पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अलावा जिले में चुने गए विधायकों में सात प्रत्याशी द्वितीय श्रेणी (60 प्रतिशत से कम) में, 23 प्रत्याशी तृतीय श्रेणी में एवं 19 प्रत्याशी 33 प्रतिशत से कम वोट पाकर ही चुनाव जीत चुके हैं। अब देखना यह है कि 2022 के चुनाव में कोई प्रत्याशी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed