फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Netaji who cheated farmers sent to jail in agra up news

Agra: किसान से ठगी करने वाले नेताजी भेजे गए जेल, मुकदमा खत्म कराने के नाम पर हड़पे थे पांच लाख रुपये

Mon, 19 Aug 2024 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 08:40 AM IST
सार

आगरा में एक किसान से नेता ने मुकदमा खत्म कराने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की थी। उसे दिल्ली ले जाकर गुमराह भी किया गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
Netaji who cheated farmers sent to jail in agra up news
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में किसान से मुकदमा खत्म कराने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी नेता मिश्रीलाल राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि नेताजी ने एसीपी के फर्जी दस्तखत कर किसान को आश्वस्त किया था कि मुकदमा खत्म हो गया है।
विज्ञापन


ताजगंज के कौलक्खा निवासी कृष्ण कुमार राजपूत ने डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय से शिकायत की। उन्हें बताया कि ताजगंज थाने में उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया गया था। खुद को नेता और एक समाज का पदाधिकारी बताने वाले मिश्रीलाल राजपूत ने कहा था कि परेशान मत हो। मुकदमा खत्म हो जाएगा। गृहमंत्री के विधिक सलाहकार से उनकी अच्छी पहचान है।
विज्ञापन


वह उन्हें दिल्ली लेकर गए। इसके बाद सरकारी खजाने में पांच लाख रुपये जमा कराने की बात कहकर पैसा ले लिया। बाद में आरोपी नेता ने एसीपी के फर्जी हस्ताक्षर वाली रसीद देकर मुकदमा खत्म करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed