{"_id":"5d6b51eb8ebc3e93be63282c","slug":"nephew-made-tik-tok-funny-video-of-uncle-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने बनाया टिक-टॉक पर वीडियो, चाचा हो गए बदनाम, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे ने बनाया टिक-टॉक पर वीडियो, चाचा हो गए बदनाम, थाने पहुंचा मामला
Sun, 01 Sep 2019 10:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में टिक-टॉक मोबाइल एप पर चाचा का वीडियो बनाकर एक भतीजे ने बदनाम कर दिया। चाचा को वीडियो की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस की जांच में भतीजे की करतूत सामने आ गई।
मदिया कटरा क्षेत्र के रहने वाले चाचा और भतीजे की कोतवाली के सराफा बाजार में जेवरात की दुकान हैं। चाचा की उम्र तकरीबन 55 साल है, जबकि भतीजे की उम्र 40 साल है। एक महीने पहले चाचा को पता चला कि उसके दो वीडियो टिक टॉक पर चल रहे हैं।
इसमें उनके शादी और अन्य समारोह में जाने के दौरान भोजन करने से लेकर अन्य बातों पर टिप्पणी की गई हैं। उसे शैतान तक बता दिया। चाचा ने रेंज साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस ने जांच की। वीडियो भतीजे ने ही अपलोड किया था।

थाने में भिड़ गए दोनों
रिपोर्ट थाना कोतवाली को दे दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। चाचा ने भतीजे की करतूत पर परिवार के लोगों को बुला लिया। भतीजे ने वीडियो बच्चे द्वारा बनाने की बात कही। इस बात पर दोनों थाने में ही भिड़ गए।
चाचा ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। इस पर पुलिस ने भतीजे को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह मामला कोर्ट केस का है। इसलिए पीड़ित को कोर्ट में शिकायत करने के लिए बोला गया है।