फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neminath celebrated Moksha Kalyanak Day

नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया

Wed, 06 Jul 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Neminath celebrated Moksha Kalyanak Day
कटरा स्थित जैन मंदिर में कार्यक्रम में मौजूद जैन समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कटरा स्थित श्री अजितनाथ जिनालय में भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। सुबह वेदी पर स्थापित नेमिनाथ प्रभु की विशेष शांतिधारा की गई।
विज्ञापन

नेमिनाथ भगवान की शांतिधारा का सौभाग्य श्रवण कुमार जैन को मिला। अजितनाथ भगवान की शांतिधारा का सौभाग्य रामकुमार, अभिषेक जैन और श्री पार्श्वनाथ भगवान की शांतिधारा का सौभाग्य मयंक जैन को मिला। विशेष शांतिधारा का वाचन सुशील चंद्र जैन ने किया। श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक करके श्रीजी की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

निर्वाण कांड पढ़कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। प्रथम और बड़ा निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य गौरव जैन, शौली उपवन वालों को मिला। शाम को भगवान नेमिनाथ की 22 दीपकों के द्वारा महाआरती की गई। प्रभु नेमिनाथ के जीवन पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया। एक शाम गिरनार की चोटियों पर स्थित प्रभु नेमिनाथ के तहत भजन गाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सौरभ जैन के भजन सुनाए। राजीव जैन, श्रवण कुमार जैन, शुभम, अक्षय जैन, अभिषेक जैन, मयंक जैन, प्रवीण जैन, प्रमोद जैन, आदेश जैन, रिशांत जैन, स्वाती जैन, नेहा, छवि, श्रद्धा जैन, यश जैन, प्रेम जैन, रितिक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed