फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbours Accused of Storming House and Assaulting Family in Agra

यूपी: आगरा में आधी रात घर में घुसे पड़ोसी, परिजनों को पीटा; जान से मारने की दे डाली धमकी

Tue, 27 Oct 2026 11:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 11:57 AM IST
सार

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र के नौबस्ता में पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और नमन को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मारपीट में चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी लोहामंडी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Neighbours Accused of Storming House and Assaulting Family in Agra
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में पड़ोसियों ने एक घर में घुसकर मौजूद परिजन की पिटाई की। भीड़ जुटने पर धमकी दी कि आज तो नमन को बचा लिया लेकिन उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। पीड़ित पक्ष की इस तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नौबस्ता निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि 23 अक्तूबर की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले के राज लवानिया, प्रियांशु यादव, नारायण, सजल और विकास परमार उनके घर आए। खटखटाने पर उनके बड़े भाई अनिल कुमार ने दरवाजा खोला। आरोपी लोग उनके बेटे नमन के बारे में पूछने लगे, भाई ने कहा कि भतीजा नमन घर पर नहीं है। इस पर आरोपी भड़क गए।
विज्ञापन


गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पांच-छह अन्य लोगों को बुलाकर घर में घुसकर परिजन की पिटाई की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी अपनी स्कूटी और बाइक छोड़कर भाग गए। जाते समय आरोपियों ने नमन को जान से मार डालने की धमकी दी। मारपीट में भतीजे विवेक, शुभम, आकाश और अमल को गंभीर चोटें आईं। उनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed