फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor woman beat up teacher and her daughter in Agra

Agra: शिक्षिका व बेटी के साथ मारपीट, थाने में सीसीटीवी फुटेज दिखाती रही पीड़िता, पुलिस ने भगाया

Sun, 26 Feb 2023 10:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 10:17 PM IST
सार

आगरा में एक शिक्षिका व उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। शिक्षिका शिकायत लेकर थाने पहुंची। यहां उसकी सुनवाई नहीं की गई। वह मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाती रही लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। 
 

विज्ञापन
Neighbor woman beat up teacher and her daughter in Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पड़ोसी महिला ने एक शिक्षिका की बेटी के साथ मारपीट की। बचाने पर शिक्षिका पर भी हमला बोल दिया। शिक्षिका शिकायत लेकर थान पहुंची। यहां उसने मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया। इसके बाद भी उसे थाने से भगा दिया गया।

विज्ञापन


जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अवधपुरी निवासी रेखा कुमारी शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी की शाम को बेटी घर का सामान खरीदने बाजार गई थी। रात करीब 9 बजे एक्टिवा से घर लौटते समय पड़ोसी युवक और उसकी पत्नी ने बेटी को रोक लिया। चाबी निकाल ली। इसके बाद दोनों ने धक्का देकर बेटी को एक्टिवा समेत गिराकर चप्पल से पीटने लगे। वह बचाने पहुंचीं तो उन पर भी हमला बोला गया।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में लूट नजर नहीं आ रही

जगदीशपुरा थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि महिला तहरीर देने आई थी। लूट का आरोप लगा रही थी। मगर सीसीटीवी फुटेज में लूट नजर नहीं आ रही है। मौके पर चौकी प्रभारी को भेजा गया था। महिला से मारपीट की तहरीर देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed