फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negotiations fail, work boycott of cooperative society employees continues

नहीं बनी बात, सहकारी समिति के कर्मचारी आज भी कार्य बहिष्कार पर

Mon, 08 Nov 2021 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Negotiations fail, work boycott of cooperative society employees continues
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहेगा। सोमवार को अधिकारियों के साथ हुई वार्ता विफल हो गई। सीडीओ के साथ वार्ता सफल न होने पर कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सहकारी समिति के पदाधिकारी एक नवंबर से मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर हैं। अभी तक सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं थी रविवार की रात जिले में खाद पहुंच गई, जिसका किसानों को वितरण कराया जाना है। सोमवार को संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सीडीओ कार्यालय पर धरना दिया। सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विवेका सिंह के साथ कर्मचारी नेताओं की वार्ता हुई लेकिन मांगों पर अधिकारी कोई निर्णय नहीं ले सके। इसके बाद जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार के साथ धरना जारी रखने की घोषणा की। उनका कहना था कि कर्मचारियों को नियमित वेतन, राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और समय-समय पर प्रमोशन का आश्वासन नहीं मिलता तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को धरने में जिला महासचिव प्रबल प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, प्रतिमा राठौर, प्रवीन कुमार दुबे, प्रवीन कुमार, अतुल यादव, अंश कुमार दुबे, नंद किशोर, अजीत यादव, प्रबल प्रताप सिंह, शिवम यादव, रघुवीर सिंह, राजेश कुमार, श्यामवरन सिंह, सुखवीर सिंह, ऋषि शेखर, नेत्रपाल सिंह, असनीर कुमार, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, अलकेश कुमार, वीरी सिंह, कमल चौहान, वीरराज सिंह, राजपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed