{"_id":"620407e007e6cf1f4324bc51","slug":"negligence-not-tolerable-in-track-petroling-kasganj-news-agr523850912","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलिंग में लापरवाही न बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में रेल ट्रैक का निरीक्षण करते डीआरएम
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। इज्जतनगर रेल मंडल के प्रबंधक आशुतोष पंत ने बुधवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के संबंध में उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान रेल पटरियों की स्थिति की पेट्रोलिंग निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कासगंज-कानपुर रेलवे ट्रैक पर काफी देर तक निरीक्षण किया गया। दरियावगंज रेलवे स्टेशन पर उतरकर उन्होंने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने बढ़ारीकलां सहावर के बीच समपार संख्या 236 की भी जांच पड़ताल की। कासगंज रेलवे जंक्शन पर उन्होंने सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और उन्हें परखा। रेलवे टिकट विंडो, वेटिंग रूम, स्टेशन परिसर आदि में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की उन्होंने जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सभी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। डीजल लॉबी का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के मंडलीय अधिकारी एवं स्टेशन अधीक्षक अभिषेक वर्मा मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक ने मंडल रेल प्रबंधक की अगवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।