फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence in the treatment of patients will not be tolerated: DM

मरीजों के उपचार में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

Sat, 18 Sep 2021 09:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Negligence in the treatment of patients will not be tolerated: DM
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार की शाम अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीएमएस और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना। मरीजों से दवा आदि के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सीएमएस से अस्पताल में मच्छरों से बचाव के लिए प्रतिदिन दवा का छिड़काव कराए जाने को कहा। सीएमएस ने बताया कि प्रतिदिन मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव दो बार कराया जा रहा है। डीएम ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका उत्साह भी बढ़ाया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
घिरोर में दवा का कराया गया छिड़काव
घिरोर। नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या और चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव की देखरेख में नगर पंचायत के नाहिली रोड़ पर विशेष सफाई अभियान चलवाया गया। जेसीबी व टेक्टरों के माध्यम से सड़क के किनारे पड़े कूड़े, गोबर को हटवाया गया। कर्मचारियों ने नाले की सफाई की। मोहल्लों और गलियों में शाम को फॉगिंग के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed