फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence: Drivers ignore standards

लापरवाही: मानकों की अनदेखी करते हैं वाहन चालक

Tue, 16 Jul 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Drivers ignore standards
कासगंज। हादसों एवं कार्यवाही के बाद भी स्कूली वाहन संचालक सबक लेते नजर नहीं आ रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व ही चेकिंग में छह स्कूली वाहन के मानक पूरे नहीं होने पर फिटनेस के लिए नोटिस दिया। वहीं तीन स्कूली वाहनों के परमिट नहीं होने के कारण संचालन बंद करा दिया गया। इसके बाद भी कई स्कूली वाहन बिना फिटनेस के बच्चों को स्कूल ले जाने और वापस लेकर घर लेकर पहुंच रहे हैं।जनपद में 127 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के फिटनेस के लिए स्कूल वाहन के चालक एवं स्कूल प्रबंधकों को नोटिस दिए हैं। इन स्कूली वाहनों का निरीक्षण फिटनेस प्रमाण पत्र देने से पूर्व 18 बिंदुओं पर चेकिंग की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। स्कूल वाहनों के चालकों को दिक्कतें नहीं हों इसके लिए एआरटीओ कार्यालय पर कैंप लगाया गया है। यह कैंप 22 जुलाई तक चलेगा। जिसमें स्कूली वाहनों की फिटनेस परीक्षण किया जाएगा, जो कमी होंगी उन्हें पूरा कराए जाने के लिए बताया जाएगा। 22 जुलाई के बाद जो भी वाहन फिटनेस के सड़क पर दौड़ता मिलेगा उसके चालक एवं स्कूल प्रबंधक या प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूली वाहन के लिए ये हैं मानक: - बस पर स्कूल का नाम, फोन नंबर लिखा होना चाहिए। स्कूल बस में छात्रों की सूची, नाम, पता, कक्षा, ब्लड ग्रुप और रूट नंबर लिखा होना चाहिए। बस में चालक के अलावा अनुभवी पुरुष या महिला सहायक तैनात होने चाहिए। बस चालक और सहायक निर्धारित ड्रेस में रहें। बस का रंग पीला होना चाहिए। सीटिंग क्षमता अनुसार प्रत्येक बस में अग्निशमन यंत्र होने चाहिए।बस की बॉडी स्टील की और पूरी तरह बंद हो।- प्रेशर हॉर्न प्रतिबंधित है।शीशों के बाहर सेफ्टी ग्रिल अनिवार्य, ताकि बच्चे सर बाहर नहीं निकाल सकें।वाहन में प्राथमिक उपचार के लिए किट की व्यवस्था होनी चाहिए वाहनों में अनिवार्य रूप से जीपीएस लगा हो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article