{"_id":"645324228f7c33268109cf37","slug":"neet-ug-2023-admit-card-download-hall-ticket-at-neet-nta-nic-in-exam-on-7th-may-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2023 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस तरह करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET UG 2023 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस तरह करें डाउनलोड
Thu, 04 May 2023 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 May 2023 08:48 AM IST
सार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2023 सात मई को होने वाली है। परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
नीट यूजी परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी परीक्षा-2023 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। वे स्टूडेंट्स जिन्होंने इस साल की नीट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदकों को neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – NEET UG Admit Card 2023. इस पर क्लिक करें।
ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी।
डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
इस तारीख को है एग्जाम
नीट यूजी परीक्षा सात मई 2023 को है । इसके पहले कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इस साल एनटीए द्वारा 1872341 कैंडिडेट्स के लिए नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है । परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना कंपलसरी है। इसके बिना उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है neet.nta.nic.in पर।यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – NEET UG Admit Card 2023. इस पर क्लिक करें।
ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी।
डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।