फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neeraj Kishor Mishra resigns from BSP in Kasganj

कासगंज: नीरज किशोर मिश्रा ने बसपा से दिया इस्तीफा, पूर्व मंत्री नकुल दुबे के समर्थन में छोड़ी पार्टी

Tue, 26 Apr 2022 11:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 11:18 PM IST
सार

नीरज किशोर मिश्रा को कासगंज में ब्राह्मण नेता के रूप में जाना जाता है। बसपा ने विधानसभा चुनाव 2022 में उन्हें प्रत्याशी बनाया था, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सके।  

विज्ञापन
Neeraj Kishor Mishra resigns from BSP in Kasganj
नीरज किशोर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य रहे प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। नीरज किशोर मिश्रा कासगंज के पटियाली के रहने वाले हैं। कासगंज में ब्राह्मणों के नेता के रूप में जाने जाते हैं। बसपा ने विधानसभा चुनाव 2022 में उन्हें प्रत्याशी बनाया था, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सके।  

विज्ञापन


नीरज किशोर मिश्रा बताया कि ब्राह्मण समाज के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे को बहुजन समाज पार्टी से निकाले जाने के कारण वह व्यथित हैं। उनके अथक प्रयासों को बसपा द्वारा नजरअंदाज करते हुए नकुल दुबे को पार्टी से निकाल कर ब्राह्मण समाज को अपमानित किया है। ब्राह्मण समाज के हित को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज के हित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने समर्थकों सहित बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। 

विज्ञापन

 2007 से शुरू की राजनीतिक पारी 

नीरज मिश्रा ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत वर्ष 2007 से की। बहुजन समाज पार्टी से टिकट लेकर एटा की सकीट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। 200 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। उसके बाद वर्ष 2007 के अगस्त माह में प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें उच्च शिक्षा आयोग का सदस्य बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 के चुनाव में नीरज किशोर मिश्रा की पत्नी पटियाली नगर पंचायत से चेयरमैन चुनी गईं। बीते चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने पटियाली विधानसभा क्षेत्र से नीरज मिश्रा पर भरोसा जताया था, लेकिन वह तीसरे स्थान पर ही रहे। पटियाली से सपा प्रत्याशी नादिरा सुल्तान ने भाजपा के ममतेश शाक्य को हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed