{"_id":"6699ee306e34b66148029eee","slug":"neelkanth-mahadev-temple-of-agra-where-shivaji-had-taken-refuge-history-is-very-interesting-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा के नीलकंठ महादेव मंदिर, जहां शिवाजी ने ली थी शरण...बेहद रोचक है इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा के नीलकंठ महादेव मंदिर, जहां शिवाजी ने ली थी शरण...बेहद रोचक है इतिहास
Fri, 19 Jul 2024 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:47 PM IST
सार
सिटी स्टेशन रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर का इतिहास बेहद रोचक है। यहां शिवाजी महाराज ने समय बिताया था। बात उस समय की है, जब शिवाजी औरंगजेब की कैद से फरार होकर भागे थे। तब वे इस मंदिर में रुके थे।
विज्ञापन
नीलकंठ महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिटी स्टेशन रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर शहर के प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है। बताया जाता है कि यहां पहले मिट्टी के टीले हुआ करते थे। खुदाई के दौरान यहां शिवलिंग मिला। नंदी की पीठ पर विराजमान शिवलिंग कसौटी पत्थर का बना हुआ है। जिसके छोर का किसी को पता नहीं है। इस तरह के शिवलिंग बहुत कम ही देखने को मिलते है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर गणेशजी और रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं है।
विज्ञापन
मंदिर के महंत जगदीश पुरी ने बताया कि आगरा किला में औरंगजेब की कैद से फरार होने के बाद शिवाजी ने यहां कुछ समय बिताया था। इसके बाद मथुरा चले गए थे। मंदिर में शिव परिवार सहित 43 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं। जिनमें हनुमानजी, भैंरो बाबा, सत्यनारायण प्रभु, लक्ष्मीजी, दुर्गा मां, गंगा मां आदि प्रमुख हैं। सावन के सोमवार को शिवलिंग का जलाभिषेक साथ विशेष शृंगार और पूजन किया जाता है। मंदिर के सेवायत प्रांजल पुरी ने बताया कि हमारे परिवार की 14वीं पीढ़ी सेवा कर रही है। नीलकंठ महादेव के दर्शन मात्र से शनि दोष दूर हो जाता है। सच्चे मन से मांगने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे पहुंचे नीलकंठ महादेव मंदिर
नीलकंठ महादेव मंदिर के लिए एमजी रोड के हरीपर्वत चौराहे पर पहुंचे। इसके बाद घटिया चौराहे होते हुए सिटी स्टेशन रोड पर जाएं। यमुना किनारा, बेलनगंज चौराहा होते हुए मंदिर पर पहुंच सकते हैंं।
नीलकंठ महादेव मंदिर के लिए एमजी रोड के हरीपर्वत चौराहे पर पहुंचे। इसके बाद घटिया चौराहे होते हुए सिटी स्टेशन रोड पर जाएं। यमुना किनारा, बेलनगंज चौराहा होते हुए मंदिर पर पहुंच सकते हैंं।