फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nd College Conducted Environmental Studies examination On 9th October

मजाक बनी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा, एक कॉलेज ने तीन दिन बाद कराया पेपर

Mon, 12 Oct 2020 12:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 12 Oct 2020 12:59 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार एनडी कॉलेज में परीक्षा कराए जाने की सूचना किसी छात्र ने शुक्रवार सुबह कुलपति प्रो. अशोक कुमार मित्तल को दी। उन्होंने टीम को जांच के लिए कॉलेज भेजा। टीम करीब 11:30 बजे पहुंची तो यहां परीक्षा चल रही थी। सौ के करीब छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे।

विज्ञापन
Nd College Conducted Environmental Studies examination On 9th October
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा-2020 का मजाक बनाया गया। मुख्य परीक्षाएं सात अक्तूबर को ही संपन्न हो चुकीं हैं, जबकि एनडी कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नौफरी में छह अक्तूबर को हो चुकी पर्यावरण अध्ययन (पुराने पाठ्यक्रम) की परीक्षा नौ अक्तूबर को कराई जा रही थी। शिकायत पर पहुंची विश्वविद्यालय की टीम को यहां परीक्षा होते मिली।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार एनडी कॉलेज में परीक्षा कराए जाने की सूचना किसी छात्र ने शुक्रवार सुबह कुलपति प्रो. अशोक कुमार मित्तल को दी। उन्होंने टीम को जांच के लिए कॉलेज भेजा। टीम करीब 11:30 बजे पहुंची तो यहां परीक्षा चल रही थी। सौ के करीब छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट और उपस्थिति पत्र पर परीक्षा की तिथि छह अक्तूबर ही लिखवाई गई थी।
विज्ञापन



खास बात यह है कि टीम ने ओएमआर शीट तो बरामद कर लीं, लेकिन प्रश्नपत्र एक भी नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक कॉलेज प्रशासन ने मामले को मौके पर ही दबाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन टीम ने ओएमआर शीट को जब्त कर लिया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ओएमआर शीट सौंप दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 से 2017 तक के छात्र दे रहे थे परीक्षा
अनिवार्य विषय पर्यावरण अध्ययन में छात्रों का उत्तीर्ण होना जरूरी था। वर्ष 2015 से 2017 तक जो विद्यार्थी इस विषय की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे उन्हें परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया गया था। पहले इसकी परीक्षा 21 सितंबर को थी। बाद में इसकी तारीख बदलकर छह अक्तूबर की गई थी। अन्य केंद्रों पर यह परीक्षा छह अक्तूबर को तीसरी पाली में संपन्न कराई गई थी।

विश्वविद्यालय ने नहीं की कोई कार्रवाई 
विवि प्रशासन ने शुक्रवार को दोपहर में ही मामला पकड़ लिया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी परीक्षा कराए जाने जैसे गंभीर अपराध पर भी विवि प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।


न प्राथमिकी दर्ज कराई गई और न ही कोई जांच टीम बनाई गई। पूरी कोशिश यह भी की गई कि मामला बाहर न जाने पाए। प्रकरण में पूछे जाने पर पहले अधिकारियों ने बयान देने से भी बचने की कोशिश की।

एफआईआर कराने के साथ संबद्धता समाप्त की जाएगी: परीक्षा नियंत्रक
विवि की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद भी एनडी कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में नौ अक्तूबर को परीक्षा कराई जा रही थी। विवि की टीम ने ओएमआर शीट बरामद कर लीं हैं। हर पहलू की जांच की जाएगी। कॉलेज के खिलाफ न केवल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, बल्कि संबद्धता भी समाप्त की जाएगी। सोमवार को कुलपति के आने के बाद कॉलेज प्रशासन को तलब किया जाएगा। -डॉ. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक 

दोषी को छोड़ूंगा कतई नहीं
पूरे प्रकरण को परीक्षा नियंत्रक देख रहे हैं। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी को छोड़ूंगा कतई नहीं। -प्रो.अशोक मित्तल, कुलपति 

इन सवालों के जवाब ढूंढने में लगा विवि प्रशासन

एनडी कॉलेज के नोडल केंद्र के प्रभारी के मुताबिक उनके यहां सात अक्तूबर तक हुई सभी परीक्षाओं की कॉपियां जमा हो चुकी हैं। बची हुई कॉपियां भी भेजी गई हैं। यदि छह अक्तूबर को एनडी कॉलेज में भी पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा कराई गई थी तो दोबारा क्यों कराई गई? बिना प्रश्नपत्र के परीक्षा कराई जा रही थी तो स्पष्ट है कि बोलकर ओएमआर पर सही उत्तर पर टिक लगवाया जा रहा था। इससे स्पष्ट है कि ओएमआर शीट बदली जानी थी, यह काम किस स्तर पर होना था? इन परीक्षार्थियों ने पहले परीक्षा दी थी या नहीं? परीक्षार्थी एक बार परीक्षा दे चुके थे तो फिर दोबारा क्यों परीक्षा देने पहुंचे?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed