अमर उजाला फाउंडेशन: एनसीसी कैडेट्स ने पेड़ों को राखी बांध लिया पर्यावरण संरक्षण का सकंल्प
एसोसिएट एनसीसी अधिकारी प्रदीप यादव ने कहा कि प्राण वायु के लिए पौधों की अति आवश्यकता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा और देखभाल भी करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पेड़ों और पर्यावरण की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान में संगठन और छात्र-छात्राएं जुड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जूनियर और सीनियर एनसीसी कैडेट्स भी अभियान से जुड़ गए। सभी ने शपथ लेते हुए कहा कि वह खुद पेड़ों की रक्षा करेंगे, साथ ही दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अशोक यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पर्यावरण और पेड़ों की रक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं पेड़ों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और देखभाल करें। जिस प्रकार से बहन के द्वारा राखी बांधने पर भाई उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है, उसी प्रकार पौधों की सुरक्षा करने पर पौधे हमें ऑक्सीजन के साथ शुद्ध पर्यावरण देंगे।
एसोसिएट एनसीसी अधिकारी प्रदीप यादव ने कहा कि प्राण वायु के लिए पौधों की अति आवश्यकता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा और देखभाल भी करें। इस अवसर पर एसोसिएशन एनसीसी केयर टेकर ब्रजेश कुमार साव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रुप लीडर अनुष्का के अलावा अनूषा राठौर, श्रष्टि मिश्रा, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, कशिश सिंह, आशीष कुमार अभिषेक मनी, अमन पाल, प्रवीन कुमार सहित करीब 55 कैडेट्स मौजूद रहे।
कैडेट्स ने पेड़ों को राखी बांधकर ली सुरक्षा की शपथ
एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की राखी बांधकर सुरक्षा और देखभाल की शपथ ली। कैडेट्स ने कहा कि जब तक वह लोग यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं, तब तक प्रतिदिन वे इन पौधों की देखभाल करेंगे। जरूरत पडने पर उन्हें पानी दिया जाएगा और समय-समय पर उनकी काट-छांट भी की जाएगी। इससे कि उनका उचित विकास हो सके।
कासगंज में भी लोगों ने लिया संकल्प
कासगंज में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत ने प्रभुपार्क में अन्य सदस्यों के साथ पौधों को रक्षासूत्र बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है। जब आमजन पौधे और पर्यावरण के लिए जागरूक रहेंगे तो पर्यावरण का संरक्षण अच्छी तरह से हो पाएगा। उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर पार्क में पौधों को रक्षासूत्र बांधे। इस दौरान सोनू भंडारी, विकास बाबू, शैलेंद्र नाथ, अर्जुन सिंह, एकलव्य लोधी, होडल सिंह, मधुर, रवि राजपूत, कोमल राजपूत, सनी कुमार, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।