{"_id":"60e1f04f8ebc3e29872015db","slug":"ncc-cadets-bus-collided-with-truck-23-injured-mainpuri-news-agr4985172143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई एनसीसी कैडेट्स की बस, 23 हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई एनसीसी कैडेट्स की बस, 23 हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र मेें रविवार की सुबह ग्वालियर-बरेली हाईवे पर एनसीसी कैडेट्स को लेकर जा रही एक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार कैडेट्स सहित 23 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से छह को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।
जनपद इटावा स्थित केके डिग्री कॉलेज की महिला एनसीसी कैडेट्स रविवार को रोडवेज की एक अनुबंधित बस से जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जा रही थीं। कैडेट्स को सुबह 10 बजे सी सर्टिफिकेट की परीक्षा में शामिल होना था। कैडेट्स के साथ एनसीसी टीचर प्रतिभा यादव निवासी शांती कॉलोनी इटावा भी थीं। सुबह करीब छह बजे बस जब थाना क्षेत्र में ग्वालियर बरेली हाईवे पर नगला अखे के पास पहुंची, तभी चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठीं महिला कैडेट्स की चीख निकल गई।
किसी का सिर सीट में टकराया तो कोई खिड़की से टकरा कर घायल हो गया। हादसे के बाद चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। हादसे में करीब 22 छात्राएं घायल हो गईं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से कैडेट्स नीलम शंखवार, वैशाली यादव, दिव्या शर्मा, शोभा, तृप्ती मिश्रा और निकिता की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अन्य घायलों के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
---------------
हादसे में ये लोग भी हुए घायल
फतेहगढ में सी सर्टिफिकेट की परीक्षा देने के लिए 37 कैडेट्स के साथ टीचर प्रतिभा भी थीं। हादसे में बस में सवार कैडेट्स शुभी बानो, रिनी यादव, शौबी बानो, रचना, खुशबू, मोनिका, आरती, रीना, मोहिनी, शोभा, करिश्मा, सृष्टि मिश्रा, दीक्षा, जूली, कशिश, शोभा प्रथम व शोभा द्वितीय के अलावा सुषमा निवासी फर्रुखाबाद, ऋषभ निवासी भरथना, विनोद और गुड्डू निवासी मोहल्ला बरहीपुरा इटावा भी घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलाया गया।
-----------
फतेहगढ़ से आए कर्नल ने जाना हाल
हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम रामसकल मौर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। कुछ देर बाद फॉर यूपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन फतेहगढ़ से कर्नल एसएस गिल, सूबेदार मेजर बोहरा, राम चौधरी, नायब सूबेदार एएन द्विवेदी चिकित्सक दल के साथ पहुंचे। साथ आई चिकित्सकों की टीम ने कैडे्टस को उपचार भी दिया। इसके अलावा इटावा के जीजीआईसी एनसीसी अधिकारी ऊषा यादव भी मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा सैफई केके पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर शिवराज सिंह, एनसीसी अधिकारी सुनील सेंगर ने कैडेट्स के हालचाल लिए।
---------------
वर्जन
हादसा रोडवेज बस चालक की लापरवाही के चलते हुआ है। छह घायल कैडेट्स को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार राय, एसपी।