फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nayati Hospital employee commits suicide due to non-payment of salary in Mathura

मथुरा: वेतन न मिलने पर नयति अस्पताल के कर्मचारी ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Aug 2021 06:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 06:50 PM IST
सार

 एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Nayati Hospital employee commits suicide due to non-payment of salary in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के नयति सुपर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के एक कर्मचारी ने वेतन न मिलने पर जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाना हाईवे में धारा 306 (आत्महत्या के लिए प्रेरित करना) में अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी सागर डुडेजा और सुनील जैकब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना हाईवे में सुरेश चंद पुंडीर निवासी सराय आजमाबाद ने दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा संतोष कुमार 20 हजार रुपये प्रति महीने पर नयति हॉस्पिटल के बिलिंग डिपार्टमेंट में नौकरी करता था। उसका वेतन का करीब आठ माह से रुपये 1 लाख 60 हजार बकाया था। वह सागर और सुनील से वेतन की मांग करता था तो वह अस्पताल की मालिक नीरा राडिया और राकेश चतुर्वेदी के आदेश के बाद देने की कहकर उसे टरका देते थे। 
विज्ञापन


7 अगस्त को संतोष ने जब इन लोगों से वेतन मांगा तो न मिलने पर उसने निराश होकर कोई जहरीली गोली खा ली। गोली खाने के बाद उसने अपने एक परिजन को इस बात की जानकारी दी। परिजन जब उसे तलाशने निकले तो उसका शव बाजना अलवर रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed