{"_id":"5f9420668ebc3ec5f0431235","slug":"navratra-mainpuri-news-agr4650692172","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धाभाव से की पूजा अर्चना, कन्याओं को भोज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धाभाव से की पूजा अर्चना, कन्याओं को भोज कराया
विज्ञापन
काली देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलेभर में शनिवार को देवी मंदिर मैया के जयकारों से गूंजते रहे। नवमी श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। घर और मंदिरों में भक्तों ने कन्या-लांगुर पूजन किया। पूजा-अर्चना करके सुख समृद्धि की कामना की और व्रत खोला। श्रद्घालुओं ने नेजा चढ़ाए।
शनिवार को कुछ लोगों ने अष्टमी मनाई तो कुछ ने नवमी का पूजन किया। माता के अष्टम स्वरूप महागौरी और नवम सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। सुबह होते ही भक्तों ने घर में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। शहर के शीतला देवी मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचना शुरू हो गए।
काली माता मंदिर में भी भक्तों ने विधिविधान के साथ पूजन किया। ग्रामीण अंचल के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। घिरोर के नाहिली रोड स्थित दुर्गा मंदिर, कुरावली के जीटी रोड स्थित मंदिर महाराज जी बाबा, मंदिर झारखंडेश्वर नाथ, मंदिर वन खंडेश्वर नाथ, मंदिर गेमी महाराज में धार्मिक अनुष्ठान हुए। किशनी, कुसमरा, बेवर, भोगांव और करहल स्थित माता के मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन
सादगी के साथ चढ़ाए नेजा
कोरोना महामारी के बीच भक्तों ने प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया। जिलेभर में भक्तों ने नेजा तो चढ़ाए, लेकिन सादगी के साथ। इस बार भक्त भीड़ के साथ नेजा चढ़ाने नहीं पहुंचे। शहर के शीतला देवी मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की ओर से नेजा चढ़ाए गए।
भंडारों का कम हुआ आयोजन
कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष जिलेभर में भंडारों का आयोजन कम हुआ। जहां भंडारे हुए वहां भीड़भाड़ एकत्रित न हो इसके प्रयास में आयोजक जुटे रहे। नगला जुला के पास स्थित पेट्रोल पंप पर ओमप्रकाश सिंह चौहान ने भंडारा कराया।