फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratra

नवरात्र से बाजार में धन वर्षा की उम्मीद, 100 करोड़ की बिक्री का अनुमान

Sun, 11 Oct 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Navratra
एक बाइक शोरूम पर बाइक देखते ग्राहक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले छह माह से मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार को शारदीय नवरात्र में धन वर्षा की उम्मीद है। जिले में लगभग 100 करोड़ की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए बाजारों में तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

कोरोना के चलते त्योहारों से लेकर सहालग तक सब पर ग्रहण लग गया। इससे सराफा, ऑटोमोबाइल व अन्य बाजार की हालत खराब हो गई। 17 अक्तूबर से अब नवरात्र शुरू हो रहे हैं, इस नवरात्र बाजार को बहुत उम्मीदें हैं। इसका असर बाजारों में नजर भी आने लगा है। ऑटोमोबाइल बाजार और सराफा बाजार में लोग पहुंचने लगे हैं। अभी खरीदारी तो लोग कम कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग चालू है।
विज्ञापन

जिले में इस नवरात्र करीब सौ करोड़ से अधिक की बिक्री की उम्मीद है। इसमें 20 करोड़ के करीब वाहन, 60 से 70 करोड़ के आभूषण और 20 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल है। आभूषणों और वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी लोगों की आवक बढ़ गई है। अब नवरात्र शुरू होने का ही इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदी से उबरने की है उम्मीद
छह महीने से बाजार मंदी से जूझ रहा है। अधिकांश कारोबार और व्यापार घाटे में ही चल रहे हैं। नवरात्र में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से बाजार में उछाल आ सकता है। नवरात्र में ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक बाजार से सौ करोड़ की बिक्री का अनुमान है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बाजार को मंदी से उबारने में ये सहायक सिद्ध होगा।
घनश्याम दास गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल पश्चिमी उप्र
तीन सौ से अधिक वाहनों की हुई बुकिंग
नवरात्र के लिए बाइकों की बुकिंग शुरू हो गई हैं। अपनी मनपसंद बाइक और रंग चुनने के लिए लोग बुकिंग करा रहे हैं। अब तक जिले में तीन सौ से अधिक वाहनों की बुकिंग कराई जा चुकी है। इनकी डिलीवरी नवरात्र के पहले या बीच में होनी है। सहालग की तारीख निर्धारित होने के चलते भी लोग वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। हालांकि बीते वर्ष की अपेक्षा ये बुकिंग कम है। हरदीप सिंह, संचालक जस्सी मोटर्स,
इलेक्ट्रॉनिक सामान पर आए ऑफर
नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोग विशेष मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी को प्राथमिकता देते हैं। इस बार लंबे समय से बिक्री मंदी है तो बाजार में उछाल की उम्मीद है। इसी के चलते इलेक्ट्रॉनिक सामान पर कई ऑफर भी शुरू हो गए हैं। नवरात्र से लेकर दीपावली तक बिक्री की अच्छी उम्मीद है। व्योम प्रकाश गुप्ता, संचालक पराग इलेक्ट्रॉनिक्स

बीते वर्ष की अपेक्षा कम है बुकिंग
नवरात्र के दौरान लोग करवाचौथ और सहालग के लिए सोने चांदी के आभूषणों की बुकिंग कराते हैं। इसके पीछे एक उद्देश्य मनपसंद डिजाइन लेना भी होता है। बुकिंग तो शुरू हो गई है, लेकिन बीते वर्ष की अपेक्षा संख्या कम है। हालांकि आगे इसमें उछाल आने की उम्मीद है, जिससे सराफा व्यापार को लाभ होगा।
रामबाबू वर्मा, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed