{"_id":"5de4b5a18ebc3e547865abda","slug":"navodaya-vidyalaya-girl-student-death-case-polygraphy-test-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवोदय छात्रा की मौतः खुलासे की जगी उम्मीद, एसपी हटाने के बाद अब लखनऊ में पॉलीग्राफी टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय छात्रा की मौतः खुलासे की जगी उम्मीद, एसपी हटाने के बाद अब लखनऊ में पॉलीग्राफी टेस्ट
Tue, 03 Dec 2019 12:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
किशोरी ने इसी पंखे पर चुनरी डालकर आत्महत्या की, फोरेंसिक टीम जांच करती हुई (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत का मामला तेजी पकड़ रहा है। रविवार को पुलिस अधीक्षक को हटाने के बाद सोमवार को लखनऊ की टीम पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए आई और पांच लोगों को अपने साथ ले गई।
पॉलीग्राफी टेस्ट नवोदय में पढ़ने वाली दो छात्राओं के साथ तीन अन्य लोगों का होना है। सूत्र बताते हैं कि लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब में सोमवार को ये टेस्ट होंगे।
नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत के मामले में सोमवार को जिला अस्पताल में तीन छात्र व एक शिक्षक का डीएनए सैंपल लिया गया। अब आगे सभी का पॉलीग्राफी टेस्ट भी कराया जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुलिस प्रशासन स्लाइड जांच रिपोर्ट निगेटिव होने की बात कह रहा थी तो फिर इन जांचों की जरूरत क्यों पड़ी।

इस मामले में शुरू से ही अफसरों का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात कही गई है। स्लाइड जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। ऐसे में तीन छात्र व एक शिक्षक का डीएनए टेस्ट कराने की बात कहना निश्चित तौर पर अधिकारियों के आत्महत्या वाले दावे पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि सोमवार को जांच अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साधे रहे। उनका कहना था कि ये सभी जांचें शासन के निर्देश पर कराई जा रही हैं।
बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर की तड़के कक्षा 11 की छात्रा की मौत हो गई थी। विद्यालय प्रशासन मौत का कारण आत्महत्या बता रहा था। वहीं परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके साथ ही दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट को भी रिपोर्ट में शामिल किया गया।
प्रदेश सरकार ने नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी थी। सरकार ने यह फैसला परिजनों की मांग और जिला प्रशासन की सिफारिश पर लिया था।