फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navodaya Vidyalaya entrance exam will be held tomorrow at 13 centers in the district

कल जिले के 13 केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

Thu, 28 Apr 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya entrance exam will be held tomorrow at 13 centers in the district
भोगावं। 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र खंड शिक्षाधिकारियों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। कक्षा छह के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 4911 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आवेदक अपने प्रवेश पत्र खंड शिक्षाधिकारियों से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को प्रात: काल 10 बजे से लेकर अपराह 1:30 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयेाजन होगा। उन्होंने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए जिले से कुल 4911 बच्चे परीक्षा देंगे। इनमें से 80 बच्चों को मैरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। परीक्षा जिलाधिकारी के निर्देशन में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच आयोजित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रधानाचार्य नवोदय पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा के दौरान देखरेख करेंगे। जनपद के उप जिलाधिकारियों भी सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में 392, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली में 533, सुदिति ग्लोबल एकेडमी में 600, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में 352, कुंवर आर सी बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में 440, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी में 300, श्री एकरसानंद आदर्श इंटर कॉलेज मैनपुरी में 272, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर मैनपुरी में 300, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में 277, डॉ. किरन सौजिया सीनीयर सेकेंड्री स्कूल मैनपुरी में 473, पंड़ित शिव कुमार स्मृति इंटर कॉलेज में 204। पैराडाइज सीनियर सेकेंड्री स्कूल मंछना मैनपुरी में 244, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज किशनी में 524 परीक्षार्थी कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed