फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navodaya Case: SIT questioned many suspects

एसआईटी ने कई संदिग्धों से की पूछताछ

Sun, 26 Jun 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Case: SIT questioned many suspects
भोगांव। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत और कथित दुष्कर्म के मामले में जांच कर रही एसआईटी की टीम ने रविवार को थाने में कई संदिग्धों से पूछताछ की। करीब चार घंटे तक अलग-अलग पूछताछ के बाद आधार कार्ड की प्रति भी जमा कराई गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को एक छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। मामले में तत्कालीन प्रधानाचार्या सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था। जांच में पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान चुकी है। वर्तमान में एडीजी भानू भास्कर के निर्देशन में गठित एसआईटी-2 मामले की जांच कर रही है। वहीं तत्कालीन प्रधानाचार्या को जेल भेजा जा चुका है। अभी तक दुष्कर्म का आरोपी सामने नहीं आ सका है। एसआईटी की एक टीम फिर से चिह्नित किए गए संदिग्धों से पूछताछ की। रविवार को थाने पहुंची टीम ने करीब 30 से अधिक लोगों से अलग-अलग करीब चार घंटे तक पूछताछ की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed