फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Natwar Lal arrested for cheating in the name of job

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला नटवर लाल गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Natwar Lal arrested for cheating in the name of job
घिरोर (मैनपुरी)। नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक नटवरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक युवक से रोडवेज में नौकरी के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस जांच व आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गुढी निवासी राजेश कुमार पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में था। इस बीच उसकी मुलाकात जून 2017 में सुनील कुमार हाल निवासी सेक्टर 29 मकान नंबर 504 रोहिणी थाना सातवां डेरी दिल्ली से हुई थी। वह मूल रूप से गांव ऊंचा थाना जलेसर का रहने वाला था। उसने खुद को एआरएम का चालक बताते हुए रोडवेज में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके लिए दो लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

रुपये देने के कुछ दिनों बाद जब राजेश ने फोन पर जानकारी ली तो नटवर लाल ने कहा कि 80 हजार सिक्योरिटी जमा हो चुकी है। जल्द ही ज्वाइनिंग भी हो जाएगी। लेकिन न तो नौकरी लगी न हीं रुपये वापस हुए। ठगी की जानकारी होने के बाद थाने में तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। न्यायालय के आदेश पर 18 फरवरी 2021 को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस जांच व नटवर लाल की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुनील कुमार को खारजा बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पर उसके ससुरालीजनों की ओर से भी ठगी का एक मामला दर्ज कराया गया था। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed