{"_id":"5ff74449015f6f7ad656cdac","slug":"national-women-wrestling-competition-ten-thousand-houses-will-be-illuminated-for-three-days-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता: आगरा में तीन दिन तक जगमगाएंगे 10 हजार मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता: आगरा में तीन दिन तक जगमगाएंगे 10 हजार मकान
Fri, 08 Jan 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत लड़ामदा, ग्राम पंचायत सहारा, ग्राम पंचायत बिचपुरी और ग्राम पंचायत पथौली के लगभग 10 हजार मकान झालरों से सजाए जाएंगे। इन ग्राम पंचायतों में रहने वाले लोगों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
आयोजन स्थल पर अलाव जलाने की आयोजन समिति ने भी व्यवस्था की है। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय लोगों के अलावा आगरा-जयपुर हाईवे के बीच पथौली से लेकर मिढाकुर तक पड़ने वाले लगभग चार किलोमीटर का क्षेत्र भी दूधिया रोशनी से जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन
आठ दिन तक भ्रमण करेगी मशाल यात्रा
आयोजन सचिव एमडी खान ने बताया कि 20 जनवरी को शहीद स्मारक से मशाल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 28 जनवरी तक आगरा जनपद का भ्रमण करेगी। साथ ही गांवों में मशाल यात्रा के साथ रथ यात्रा भी शामिल होगी। खान का दावा है कि आगरा के खेल इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब आठ दिन तक लगातार मशाल यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
25 जनवरी से शुरू होगी जगमगाहट
लड़ामदा के कृपाल प्रधान ने बताया कि ग्राम प्रधानों में मिलकर फैसला लिया है कि लोगों के घरों के बाहर पांच दिन तक रोशनी करनी है। इस कड़ी में 25 जनवरी से तमाम गांवों के मकानों में रोशनी दिखना शुरू हो जाएगी।
संबंधित खबर- नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप से निकलेगी टोक्यो ओलंपिक की राह, इन सितारों पर रहेंगी निगाहें
गांव के लोगों में दिख रहा उत्साह
बिचपुरी के प्रधान प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर आसपास के हजारों लोगों में उत्साह दिख रहा है। खास बात यह है कि इस पूरे क्षेत्र में लोग पूरी तरह से प्रतियोगिता को उत्सव को रूप में मनाने के लिए उत्सुक हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।