{"_id":"600dad798ebc3e33de66c6d7","slug":"national-tourism-day-agra-has-more-than-hundred-monuments-including-the-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Tourism Day: ताजनगरी में एक-दो नहीं, 125 से ज्यादा हैं स्मारक, प्रचार-प्रसार की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Tourism Day: ताजनगरी में एक-दो नहीं, 125 से ज्यादा हैं स्मारक, प्रचार-प्रसार की दरकार
Mon, 25 Jan 2021 11:39 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2021 : ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजमहल ही नहीं, 125 से ज्यादा दर्शनीय स्मारक हैं लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में सैलानी इन तक नहीं पहुंच पाते, अगर कोई जाए भी तो वहां सुविधाएं नहीं है। सरकार इन स्मारकों पर भी ध्यान दे तो यहां सैलानी बढ़ सकते हैं... यह कहना है ताजनगरी के पर्यटन उद्यमियों का। सोमवार को पर्यटन दिवस है। उद्यमियों का कहना है कि यह दिन सिर्फ रस्म अदायगी के लिए न हो। सरकार कुछ ठोस काम करे।
विज्ञापन
टूरिस्ट गिल्ड ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना का कहना है कि ताजनगरी में चीनी का रोजा, चौबुर्जी,11 सीढ़ी, 12 खंभा, रामबाग, सलावत खां का मकबरा सहित ऐसे स्मारक हैं जो भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की सूची में तो हैं लेकिन इनका रखरखाव तक नहीं किया जा रहा है। इनके आसपास कब्जे हो रहे हैं।
विज्ञापन
...सारे बिंदुओं पर ध्यान देना होगा
एप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. शमशुद्दीन ने कहा कि आगरा में पर्यटन तभी बढ़ेगा जब सारे बिंदुओं पर ध्यान देना होगा। इसमें दिल्ली के ट्रेवल लॉबी भी काफी हद तक जिम्मेदार है। उनके एजेंट्स पर्यटकों को अन्य स्मारकों तक ले ही नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
लोगों को जागरूक करना होगा
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैम्बर के अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल ने कहा कि प्रचार-प्रसार के चलते पर्यटकों में जानकारी का अभाव है। जिसके चलते अन्य स्थल सूने रहते हैं। इसके लिए एएसआई और पर्यटन मंत्रालय को साथ मिलकर प्रयास करने होंगे। लोगों को जागरूक करना होगा।
ताज पर हो अन्य स्थलों की जानकारी
आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अरोरा ने कहा कि ताजमहल को इतना प्रचारित कर दिया है कि अन्य स्थल उसके आगे फीके पड़ने लग जाते हैं। कायदे से ताजमहल पर ही अन्य स्थलों की जानकारी मुहैया करानी चाहिए।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।