फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Highway-2 diverted for 30 hours Agra-Mathura road has been closed

मथुरा: आगरा-मथुरा मार्ग बंद, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 हुआ 30 घंटे के लिए डायवर्ट, आ रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर 

Sun, 01 May 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 May 2022 12:07 AM IST
सार

बाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे तीसरी रेलवे लाइन के काम के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को  पर 30 घंटे के लिए डायवर्जन किया गया है। इस दौरान आगरा-मथुरा मार्ग बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
National Highway-2 diverted for 30 hours Agra-Mathura road has been closed
आगरा का राष्ट्रीय राजमार्ग-दो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे तीसरी रेलवे लाइन के काम को पूरा करने के लिए शनिवार रात 11 बजे से हाईवे को 30 घंटे के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। भारी वाहनों के लिए यह डायवर्जन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान हल्के वाहनों को मथुरा-आगरा हाईवे लैफ्ट साइड से गुजारे जाएंगे। इसके लिए हाईवे पर बाद रेलवे पुलिया पर पर्याप्त पुलिस भी तैनात कर दी गई। जबकि आगरा-मथुरा मार्ग बंद कर दिया गया।

विज्ञापन

 
तीसरी रेल लाइन के काम पिछले कुछ दिनों से तेजी से किया जा रहा है। रेलवे के इंजीनियरों द्वारा बाद रेलवे पुलिया के निकट बॉक्स पुसिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य उनके द्वारा शनिवार रात से प्रारंभ हो गया। यह कार्य रविवार पूरे दिन रात तथा सोमवार सुबह पांच बजे तक चलेगा। इस दौरान हाईवे पर बनी पुलिया से कोई भी भारी वाहन नहीं गुजरेगा। भारी वाहनों को पहले से ही डायवर्ट किया गया है, जबकि जो लाइट वाहन गुजारे जाएंगे वह मथुरा से आगरा लेफ्ट साइड से गुजारे जाएंगे। 
विज्ञापन


जानकारी देते हुए मुख्य परियोजना प्रबंधक रेल विकास निगम लिमिटेड आगरा सुमित सरदाना ने बताया कि भारी वाहनों को डायवर्ट करने तथा लाइट वाहनों को मथुरा-आगरा लेफ्ट साइड से गुजारे जाने का निर्णय लिया है। एसपी यातायात हरेंद्र कुमार ने बताया कि हाईवे पर तय किए गए रूट को भारी वाहन चालक तथा हल्के वाहन चालक अनुपालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से होगा भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

- दिल्ली-हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों को छाता शेरगढ़ मार्ग से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से गुजारा जाएगा।
- कानपुर-फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को कुबेरपुर यमुना एक्सप्रेसवे से गुजारा जाएगा।
- आगरा-ग्वालियर की ओर से आने वाले वाहनों को रेपुरा जाट बाईपास द्वारा भरतपुर से गुजारा जाएगा।
- दिल्ली-भरतपुर से आने वाले ट्रैफिक को टाउनशिप चौराहे से गोकुल बैराज के माध्यम से नोएडा एक्सप्रेस वे से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed