फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Federation met with BSA and counted the problems of teachers

राष्ट्रीय महासंघ ने बीएसए से मिलकर गिनाई शिक्षकों की समस्याएं

Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
National Federation met with BSA and counted the problems of teachers
कासगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं को रखा। वहीं ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. अमित यादव ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों की को एसीपी का लाभ जो कई वर्षों से लंबित है उसे दिया जाए। अवकाश के दिनों में शिक्षकों द्वारा जो कार्य किया जाता है उसके एवज में प्रतिकर अवकाश दिया जाए। मध्यान भोजन की कन्वर्जन कॉस्ट अग्रिम रूप में भेजने, कंप्यूटर संबंधी कार्य बीआरसी पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ज्ञापन में की गई मांगों के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया हैं। एसीपी का लाभ जुलाई में देने, प्रतिकर अवकाश का पत्र शीघ्र जारी करने में संबंध में लिपिक को निर्देशित किया गया है। इस दौरान जिला महामंत्री सत्यनारायण, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र राव आदित्य, जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश राजपूत, ब्लॉक संगठन मंत्री सहावर विकास सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed