फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nation building cannot happen without youth: Subrata

युवाओं के बिना राष्ट्र निर्माण नहीं हो सकता: सुब्रत

Tue, 21 Sep 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nation building cannot happen without youth: Subrata
आगरा कॉलेज में भाजपा की ओर से आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का सम्मान करत - फोटो : Agra City
आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में माफिया और गुंडाराज खत्म हुआ है। युवाओं के योगदान के बिना राष्ट्र निर्माण नहीं हो सकता है। यह विचार पाठक ने सोमवार को आगरा कॉलेज स्थित गंगाधार शास्त्री भवन में आयोजित ‘युवा शक्ति से राष्ट्र निर्माण’ विषयक कार्यक्रम में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा शासन से पहले के प्रदेश के हालातों का जिक्र किया। कहा कि पहले माफिया राज था। अब युवाओं को जातियों में नहीं बंटना है, एकजुट होकर आगे बढ़ना है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ब्रज क्षेत्र की सह संयोजक बीना लवानियां ने कहा कि युवाओं की भागीदारी के बिना राष्ट्र निर्माण की कल्पना नहीं की जा सकती है। देश व प्रदेश के विकास के लिए जरूरी है कि कानून व्यवस्था का राज कायम हो। आमजन में किसी तरह का डर व्याप्त नहीं हो। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र और समाज के विकास के लिए, बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सोचना चाहिए। इसके पहले कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए युवा शक्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, गौरव राजावत, महानगर भाजयुमो अध्यक्ष शैलू पंडित, गोगा मौर्य, अक्षित जैन, संचित कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed