{"_id":"6a5e8b72594df82c13050122","slug":"narendra-singh-ma-to-receive-four-gold-medals-at-the-convocation-ceremony-agra-news-c-364-1-ag11024-131806-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दीक्षांत समारोह में एमए के नरेंद्र सिंह को मिलेंगे चार स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दीक्षांत समारोह में एमए के नरेंद्र सिंह को मिलेंगे चार स्वर्ण पदक
Tue, 21 Jul 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह में वितरित होने वाले पदकों की सूची सोमवार को जारी कर दी। सूची के हिसाब से एमए के छात्र नरेंद्र सिंह को चार स्वर्ण पदक मिलेंगे। इस बार कुल 89 पदक प्रदान किए जाएंगे, जबकि पिछले वर्ष 114 पदक दिए गए थे। इस बार पदकों की संख्या में 25 की कमी आई है।
आरबीएस कॉलेज के एमए (अर्थशास्त्र) के छात्र नरेंद्र सिंह को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए चार स्वर्ण पदक मिलेंगे। उनको सुंदर लाल मेहरा स्मृति, चंद्रावती कपूर शिक्षा फाउंडेशन, चौधरी चरण सिंह स्मृति तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में किसी भी विद्यार्थी को मिलने वाले यह सर्वाधिक स्वर्ण पदक हैं। इस बार 78 स्वर्ण और 11 रजत पदक हैं। छात्राओं में बीएसए कॉलेज, मथुरा की एलएलबी छात्रा मोहिनी शर्मा और केआर कॉलेज, मथुरा की एमए (हिंदी) छात्रा पूजा सोलंकी ने तीन-तीन स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मोहिनी शर्मा को रामेश्वर प्रसाद बागला, पंडित मोतीलाल नेहरू और स्व. मो. सैफउल्लाह खान स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। वहीं पूजा सोलंकी को महेंद्र जी स्मृति, डॉ. इंदिरा शर्मा तथा बीपी श्रीवास्तव स्वर्ण पदक मिलेंगे। इसके अलावा बीए के रिंकू, बीएससी के अंकित राजपूत, एमएससी की आकांक्षा कुमारी और खुशी श्रीवास्तव और एमकॉम की मुक्ता शर्मा सहित कई विद्यार्थियों ने दो-दो स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया है।
24 तक कर सकते है आपत्ति
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रस्तावित पदक सूची है। यदि किसी छात्र-छात्रा को सूची पर कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है तो वह संबंधित प्रमाणों के साथ 24 जुलाई शाम 4 बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में लिखित रूप से या विश्वविद्यालय की आधिकारिक ई-मेल convocation2020dbrau@ gmail.com पर अपनी आपत्ति भेज सकता है। समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीएस कॉलेज के एमए (अर्थशास्त्र) के छात्र नरेंद्र सिंह को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए चार स्वर्ण पदक मिलेंगे। उनको सुंदर लाल मेहरा स्मृति, चंद्रावती कपूर शिक्षा फाउंडेशन, चौधरी चरण सिंह स्मृति तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में किसी भी विद्यार्थी को मिलने वाले यह सर्वाधिक स्वर्ण पदक हैं। इस बार 78 स्वर्ण और 11 रजत पदक हैं। छात्राओं में बीएसए कॉलेज, मथुरा की एलएलबी छात्रा मोहिनी शर्मा और केआर कॉलेज, मथुरा की एमए (हिंदी) छात्रा पूजा सोलंकी ने तीन-तीन स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मोहिनी शर्मा को रामेश्वर प्रसाद बागला, पंडित मोतीलाल नेहरू और स्व. मो. सैफउल्लाह खान स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। वहीं पूजा सोलंकी को महेंद्र जी स्मृति, डॉ. इंदिरा शर्मा तथा बीपी श्रीवास्तव स्वर्ण पदक मिलेंगे। इसके अलावा बीए के रिंकू, बीएससी के अंकित राजपूत, एमएससी की आकांक्षा कुमारी और खुशी श्रीवास्तव और एमकॉम की मुक्ता शर्मा सहित कई विद्यार्थियों ने दो-दो स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
24 तक कर सकते है आपत्ति
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रस्तावित पदक सूची है। यदि किसी छात्र-छात्रा को सूची पर कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है तो वह संबंधित प्रमाणों के साथ 24 जुलाई शाम 4 बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में लिखित रूप से या विश्वविद्यालय की आधिकारिक ई-मेल convocation2020dbrau
विज्ञापन