{"_id":"5c610a49bdec2273875d5885","slug":"narendra-modi-will-serving-meal-to-children-in-akshaya-patra-foundation-program-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने किया यह ट्वीट, अक्षय पात्र के कार्यक्रम को बताया अद्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने किया यह ट्वीट, अक्षय पात्र के कार्यक्रम को बताया अद्वितीय
Mon, 11 Feb 2019 11:08 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आ रहे हैं। वो यहां मिड-डे मील वितरित करने वाली संस्था अक्षयपात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम हिस्सा लेंगे। इस दौरान बच्चों को भोजन परोसेंगे और उनके साथ भोजन भी ग्रहण करेंगे।
वृंदावन आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया और अक्षय पात्र फाउंडेशन की मुहिम को अद्वितीय बताया। उन्होंने इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। साथ ही लिखा है कि भूख मिटाने के लिए संस्था के प्रयास अनुकरणीय हैं।
प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में करीब साढ़े 11 पहुंच जाएंगें। यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करेंगे। कार्यक्रम में कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा सांसद भी पहुंच रहे हैं।

I will be in Vrindavan today for a unique programme- to mark the serving of the 3rd billionth meal by the Akshaya Patra Foundation.
विज्ञापन विज्ञापन
Congratulations to all those associated with this mission. Their efforts towards eradicating hunger are exemplary. https://t.co/h1TiwG0PF9 — Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2019
प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में करीब साढ़े 11 पहुंच जाएंगें। यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करेंगे। कार्यक्रम में कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा सांसद भी पहुंच रहे हैं।
मंच की गैलरी को गाय के गोबर के लेप से संवारा गया
अक्षय पात्र परिसर में प्रधानमंत्री के लिए जो मंच बना है, वह 8 फुट ऊंचा व 62 फुट चौड़ा बनाया गया है। पंडाल की क्षमता लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की है। मंच के नीचे गैलरी को गाय के गोबर के लेप से संवारा गया है।
प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में कोई लापरवाही न हो इसके तहत आगंतुकों को कार्यक्रम में दी जाने वाली छोटी-छोटी पानी की बोतलों की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा कर्मियों की एक टीम इस कार्य में जुटी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद की गई है। पुलिस महानिरीक्षक, संभागीय आयुक्त और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को सभास्थल अक्षय पात्र परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

300 करोड़वीं थाली परोसेंगे
इस्कॉन में रणनीतिक संचार के प्रमुख नवीन नीरद दास ने बताया कि अक्षय पात्र द्वारा परोसी जाने वाली 300 करोड़वीं थाली के प्रतीक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिसर में करीब 20 स्कूली बच्चों को भोजन परोसेंगे।
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) द्वारा वित्तपोषित अक्षय पात्र बेंगलूरू स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो मध्याह्न भोजन योजना में सरकार के साथ मिलकर काम करता है। इस फाउण्डेशन की शुरुआत जून 2000 में कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई थी।
अक्षय पात्र वृंदावन में एक अत्याधुनिक रसोई घर है। प्रधानमंत्री मोदी इसी परिसर के पास बच्चों को भोजन परोसेंगे। इस समारोह में 125 स्कूलों के बच्चों के साथ करीब दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री बच्चों से सीधा संवाद भी करेंगे।