फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Narendra Modi and swindle in the name of Amitabh Bachchan

नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के नाम पर ठगी

Mon, 16 Mar 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 16 Mar 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
शहर में शातिरों ने पीएम नरेंद्र मोदी और अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाम पर 50 हजार की ठगी की। मोबाइल सिम पर 25 लाख का इनाम निकलने का झांसा देकर दोनों सुप्रसिद्ध हस्तियों के फोटो और एक पत्र पीड़ित युवक को ई-मेल के जरिए भेजा, पत्र में दोनों ने मुबारकबाद दी है। शातिर ने कहा, यह स्कीम पीएम मोदी की अनुमति से चल रही है। पहले टैक्स देना होगा। युवक को विश्वास हो गया और उसने शातिरों के खाते में तीन बार में रुपये जमा करा दिए। इनाम की रकम न मिलने पर उसने एसएसपी से शिकायत की है। अब मामला साइबर सेल में है। बावजूद शातिरों के फोन आना बंद नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

भीम नगर, जगदीशपुरा निवासी संजीव जूता फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। संजीव के मुताबिक, चार फरवरी को मोबाइल पर एक कॉल आई। खुद को मोबाइल कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कहा कि  आपके सिम कनेक्शन पर इनाम निकला है। रकम चेक के जरिये खाते में मिलेगी, इसलिए 10 हजार रुपये बैंक चार्ज देना होगा। एक एकाउंट भी नंबर बताया। संजीव ने रुपये खाते में जमा करा दिए। फिर से कॉल कर एक मेल आईडी देते हुए उस पर फोटो और खाता संख्या भेजने के लिए कहा। संजीव का बैंक एकाउंट नहीं है। उसने अपनी एक रिश्तेदार का खाता नंबर और फोटो परिचित की ई-मेल आईडी से भेजा। कुछ देर बाद फिर फोन आया कि अब अपने मेल से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लें। पत्र में केवीसी लिखा हुआ था। पीएम नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन का फोटो भी छपा है। शातिरों ने फिर से अन्य कर के नाम पर 25 हजार और 15 हजार रुपये की रकम खातों में डलवा ली। मगर, संजीव के बताए खाते में रकम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

12 अंकों का है मोबाइल नंबर
जिस नंबर से संजीव को कॉल किया गया वह 12 अंकों का है। उसके अलावा दो अलग नंबरों से कॉल आई थी। जिनके खातों में रकम डलवाई उनमें से एक दरभंगा बिहार के मोहन झा, दूसरा रामसूरत और तीसरा चंदनपुर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज लेकर जुटाई थी रकम
संजीव किराए के मकान में रहता है। उसका एक बेटा है। इनाम पाने के लिए उसने कर्ज लेकर रकम जुटाई थी। अब उसे समझ नहीं आ रहा है कि कर्ज कैसे चुकाएगा। शातिरों ने कहीं का नहीं छोड़ा है। अब 50 हजार की मांग और की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed