{"_id":"64a90651939490106803c863","slug":"narcotics-team-raided-parcel-room-of-cantt-station-caught-consignment-of-fake-syrup-2023-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नारकोटिक्स का छापा: पांच करोड़ की नकली दवाएं पकड़ीं, बिहार के रास्ते बांग्लादेश होती थी सप्लाई; चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकोटिक्स का छापा: पांच करोड़ की नकली दवाएं पकड़ीं, बिहार के रास्ते बांग्लादेश होती थी सप्लाई; चार गिरफ्तार
Sat, 08 Jul 2023 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:16 PM IST
सार
नकली सिरप की खेप बिहार के रास्ते बांग्लादेश ले जाने की तैयारी थी। उससे पहले ही नारकोटिक्स टीम ने कैंट स्टेशन के पार्सल रूम पर छापा मारकर इस खेल का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
पांच करोड़ की नकली दवाएं पकड़ीं,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस की टीम ने शनिवार को सिकंदरा और बिचपुरी में नकली दवाओं की दो फैक्टरी पकड़ी हैं। इनमें पैकिंग मशीन, रेपर, कच्चा माल समेत करीब पांच करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की हैं। आगरा कैंट स्टेशन के पार्सल कक्ष से भी कफ सिरप जब्त किए हैं। सरगना की पत्नी समेत छह लोग हिरासत में लिए हैं। सरगना फरार है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि एएनटीएफ की टीम ने आगरा कैंट स्टेशन के पार्सल कक्ष में छापा मारकर करीब 1.5 करोड़ कीमत के कफ सिरप जब्त किए। यहां से पता मिलने पर सिकंदरा क्षेत्र के प्राची टावर चौकी के श्री राधाकृष्ण एजुकेशन इंस्टीट्यूट में बने गोदाम पर छापा मारा। यहां पैकिंग मशीन, नामी गिरामी कंपनी के रेपर, रसायन, कच्चा माल और पैक की गई दवाएं मिलीं। इनकी कीमत करीब ढाई करोड़ आंकी गई है। यहां एक कर्मचारी सनीराज मिला, पूछने पर उसने बताया कि इसके संचालक भोगीपुरा निवासी विजय गोयल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक अजीत पाराशर भी आ गया। उसने बताया कि करीब चार महीने पहले 12 हजार रुपये पर किराये पर गोदाम उठाया है। उसने किरायानामा भी दिखाया। कर्मचारी से पूछताछ के बाद टीम ने बिचपुरी के मघटई स्थित फैक्टरी पर भी छापा मारा। यहां रोहित कुशवाह को पकड़ा। उसने खुद को विजय गोयल का गाड़ी चालक बताया। उसने बताया कि फैक्टरी विजय गोयल ने किराये पर ली है मगर इसका संचालन नरेंद्र शर्मा निवासी अलबतिया करता है। इस फैक्टरी से टीम ने करीब दो करोड़ की दवाएं जब्त की हैं। दोनों फैक्टरी से जब्त दवाओं की कीमत पांच करोड़ से अधिक बताई गई है। दोनों ही फैक्टरी बिना लाइसेंस के तीन महीने से चल रही थी।