{"_id":"5888f1974f1c1ba333cf5ffb","slug":"namankan2","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादंगल से 33 प्रत्याशी आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादंगल से 33 प्रत्याशी आउट
महादंगल से 33 प्रत्याशी आउट
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसजनों को रास नहीं आ रहा गठबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के महादंगल से 33 उम्मीदवार आउट हो गए हैं। बुधवार को रात करीब नौ बजे तक चली जांच के बाद इनके नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें डा. डीसी गोयल का नाम भी शामिल है। उन्होंने खुद को कांग्रेस का प्रत्याशी बताया था। अन्य निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे से सभी नौ विधानसभाओं के नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई। रिटर्निंग अफसरों ने यह प्रक्रिया प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों के सामने की। जिन प्रत्याशियों के पर्चों में कमी पाई गई उन्हें साक्ष्य प्रस्तुत करने का समय दिया गया। साक्ष्य न मिलने पर उनके पर्चे खारिज किए गए। रात करीब नौ बजे तक चली जांच में 33 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए। डा. डीसी गोयल के नामांकन में बी-फार्म न मिलने के कारण निरस्त हुआ है। अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन प्रस्तावकों की कमी और प्रस्तावकों के हस्ताक्षर न होने के कारण रद हुए।
इनबाक्स...
नौ विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र नामांकन खारिज शेष
एत्मादपुर 22 07 15
बाह 17 01 16
फतेहाबाद 12 03 09
ग्रामीण 13 02 11
दक्षिण 33 04 29
उत्तर 25 10 15
छावनी 17 02 15
फतेहपुर सीकरी 11 02 09
खेरागढ़ 16 02 14
इनके नामांकन पत्र हुए खारिज
नामांकन पत्रों की जांच के बाद खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से एहसान खान, पदमचंद, फतेहाबाद से सुरेश, भूपाल सिंह, शाहबुद्दीन, आगरा कैंट से रुस्तम बाबूलाल, आगरा दक्षिण से सादाब नूर, अशोक सिंह, कालीचरण, सुमित कटियार, एत्मादपुर विधानसभा से निदेश कुमार, देवेंद्र सिंह, सुनील, राजेद्र सिंह, हरिसिंह, सत्य प्रकाश, कमल, करुआ, आगरा उत्तर से सुमेश कुलश्रेष्ठ, अरविंद दौनेरिया, पंकज सचदेवा, डा. डीसी गोयल, अजीत कुमार, बलवीर सिंह, राहुल, जितेंद्र, मोहम्मद सैफ, स्वतंत्र कुमार, फतेहपुर सीकरी से चंद्रभान और धर्मेंद्र और बाह से गिरिराज सिंह के नामांकन खारिज किए गए। इनमें ज्यादातर के नामांकन प्रस्तावक कम होने के चलते खारिज हुए। कई के प्रस्तावक थे मगर उनके हस्ताक्षर नहीं थे।
विज्ञापन
दो उम्मीदवारों की उम्र 25 से कम मिलीं
आगरा ग्रामीण से भाग्यश्री और उत्तरा का नामांकन इनकी उम्र 25 वर्ष से कम पाए जाने के चलते खारिज हुआ था। नमांकन के लिए आयु कम से कम 25 वर्ष होना अनिवार्य है।
114 पुरुष प्रत्याशियों को टक्कर देंगीं 19 महिलाएं
आगरा (ब्यूरो)। जिले की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में अब 133 प्रत्याशी बचे हैं। इनमें 19 महिलाएं और 114 पुरुष प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे। यह अलग बात है कि 27 को कुछ प्रत्याशी स्वेच्छा से मैदान छोड़ सकते हैं।
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बार जिले में अब 19 महिला प्रत्याशी हैं जो 114 पुरुष प्रत्याशियों को टक्कर देंगीं। सभी नौ सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ-साथ खेरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर कुसुम लता दीक्षित, आगरा ग्रामीण पर भाजपा की प्रत्याशी हेमलता दिवाकर और भाजपा की बागी बेबीरानी मौर्य भी मैदान में हैं। बाह सीट पर सपा से अंशु रानी, भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह को टक्कर देंगी। दक्षिण विधानसभा सीट से योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी प्रीति उपाध्याय और बाह से बसपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा की पत्नी मंजू मधुसूदन उपाध्याय भी मैदान में हैं। 95 वर्षीय जलदेवी भी विरोधियों को टक्कर दे रही हैं।