फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Namaj In Nandababa Temple Faizal Khan Corona Positive Send 14 Days Judicial Custody

मंदिर में नमाज का मामलाः कोरोना संक्रमित निकला फैजल, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Wed, 04 Nov 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Nov 2020 12:18 AM IST
सार

  • जिला अस्पताल में फैजल खान का स्वास्थ्य परीक्षण कराया
  • कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति सिंह ने एंबुलेंस के पास आकर फैजल के बयान लिए। 

विज्ञापन
Namaj In Nandababa Temple Faizal Khan Corona Positive Send 14 Days Judicial Custody
फैजल को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद के नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में नमाज अदा करने के आरोप में सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किए गए फैजल खान की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मंगलवार की शाम फैजल को तहसील छाता परिसर में स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति सिंह की अदालत तक ले जाया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश कर दिए। फिलहाल पुलिस ने निजी अस्पताल में फैजल को आइसोलेट कराया है। 
विज्ञापन


एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि दिल्ली से लाने के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में फैजल खान का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया साथ ही कोरोना की जांच हुई। कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके बाद कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए एंबुलेंस से फैजल को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के लिए छाता तहसील परिसर में ले जाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति सिंह ने एंबुलेंस के पास आकर फैजल के बयान लिए। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- मंदिर में नमाज का मामला: यूपी पुलिस ने फैजल खान को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

                   
                     मंदिर में नमाज का मामलाः विदेशी संगठन और विदेशी फंडिंग की आशंका 

एसपी देहात ने बताया कि 29 अक्तूबर को दिल्ली निवासी फैजल व चांद मोहम्मद ने नंदबाबा मंदिर में बिना अनुमति के नमाज अदा की थी। इस मामले में सेवायतों ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फैजल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब चांद मोहम्मद, आलोक रतन व नीलेश गुप्ता की तलाश कर रही है।

Namaj In Nandababa Temple Faizal Khan Corona Positive Send 14 Days Judicial Custody
छाता तहसील परिसर में एंबुलेंस से फैजल खान को लाया गया - फोटो : अमर उजाला
फैजल को मथुरा लाने वाले पुलिसकर्मी क्वारंटीन 
नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के आरोपी दिल्ली निवासी फैजल खान को दिल्ली के शाहीन बाग ओखला से गिरफ्तार करने के बाद मथुरा में कोरोना जांच कराई गई। जांच में फैजल खान कोरोना संक्रमित मिला। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि फैजल के साथ आने वाले एक दरोगा और पांच पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं उनके नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे जाएंगे।

जनपद में कोरोना के 37 नए केस मिले
मंगलवार को जनपद में 37 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें बैराग पुरा, जमुना पार, सोंख रोड, उसपार, लक्ष्मी नगर, राया, श्री राधा विंटेज गोवर्धन रोड, लक्ष्मी नगर जमुनापार, मां वैष्णो देवी धाम मंदिर के समीप, राधापुरम एस्टेट, पुलिस लाइन, वृंदावन, सिविल लाइन, लालपुर, डीग अड्डा गोवर्धन, राधा कुंड गोवर्धन, टेंटीगांव, अजीजपुर, पुरुषोत्तमपुर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, खरोठ, राधेश्याम कॉलोनी, महिला आश्रय सदन वृंदावन में तीन केस, कोसीकला में तीन, बुखारी, पालिखेड़ा, टीकागढ़ी और तारस मंदिर वृंदावन से 42 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।

जनपद में मृतकों की संख्या 100 पहुंच गई जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 5095 पहुंच गया है। जिसमें 4618 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 380 एक्टिव केस हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed