फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nala will be built in Gandhi Nagar, guest house will be constructed

गांधी नगर में बनाया जाएगा नाला, गेस्ट हाउस का होगा निर्माण

Mon, 28 Jun 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nala will be built in Gandhi Nagar, guest house will be constructed
सिढ़पुरा। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक पंचायत कार्यालय में हुई। बोर्ड बैठक में नगर के विकास के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने की।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई। सर्वसम्मति से नगर में विकास के पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सिढ़पुरा के मोहल्ला गांधी नगर में नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस इलाके में नाला न होने से जल निकासी की काफी दिक्कतें हैं। पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि घुरारी के नाले के ऊपर पट्टियां लगाकर कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे खुले नाले के कारण कोई हादसे न हो सकें। वहीं पंडित दीनदयाल के नाम से शादी व अन्य समारोहों के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। इसके माध्यम से गरीब लोगों को कम कीमत पर गेस्ट हाउस उपलब्ध हो सकेगा। इससे नगर पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त अन्य सड़कों के निर्माण, नाली आदि के निर्माण कार्य कराने के संबंध में जानकारी दी गई। यह सभी कार्य 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से किए जाएंगे। सर्व सम्मति से नगर के प्रस्तावों पर सहमति बनी। सभासदों ने भी विकास प्रस्तावों का स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक शिखा शर्मा, सभासदों में राजाराम, रघुवंशी मिश्र, योगेश कुमार, याशीन, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed