{"_id":"641f465e58ded5387e0a1ac4","slug":"naib-tehsildar-tried-to-trample-with-a-tractor-mainpuri-news-c-25-1-102529-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश
Sun, 26 Mar 2023 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव गढि़या हड़ाई में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। अधिकारी व टीम ने किसी तरह से जान बचाई। कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी स्वामी को मौके से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें जुटीं हैं।
नायब तहसीलदार राजीव अग्रवाल ने बताया कि 23 मार्च को गांव गढि़या हड़ाई में जेसीबी से अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन को बंद कराया। इस दौरान मिट्टी लदे हुए ट्रैक्टर के चालक वहां से भागने लगे। अवैध खनन करा रहे जेसीबी स्वामी देवेंद्र निवासी नगला केहरी के इशारे पर एक ट्रैक्टर चालक ने प्रर्वतन दल की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह से उन्होंने व टीम के अन्य लोगों ने अपनी जान बचाई। टीम के द्वारा अवैध खनन कर रहे वाहनों का काफी दूर तक पीछा भी किया गया लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। जेसीबी स्वामी को मौके से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। शनिवार को पुलिस ने देवेंद्र को उक्त मामले में न्यायालय में पेश किया।
-- -- -- -- -- -- -
थाने में जेसीबी स्वामी ने दी भ्रामक सूचना
नायब तहसीलदार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि अवैध खननकर्ता देवेंद्र ने भ्रामक रूप से जेसीबी मालिक का नाम रामब्रेश निवासी घरेना थाना कुरावली बताया। जबकि थाने में दिए गए बयान में उसने बीते एक वर्ष से घिरोर क्षेत्र व आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की बात स्वीकार की। वह प्रतिदिन करीब 30-40 ट्राली मिट्टी का अवैध खनन कराता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
टीम पर हमले की घटना को छिपाए रही पुलिस
गांव गढि़या हड़ाई में अवैध खनन की सूचना पर गए नायब तहसीलदार व प्रवर्तन टीम पर जानलेवा हमला की घटना हुई। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। लेकिन पुलिस पूरे घटनाक्रम पर पर्दा डालने की कोशिश करती रही। लेकिन अधिकारी द्वारा जब मुकद्मा दर्ज कराया गया, तो आखिर पुलिस को भी जेसीबी स्वामी पर कार्रवाई करनी पड़ी।