फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nahili students dominated the scholarship examination

Agra News: छात्रवृत्ति परीक्षा में नाहिली के विद्यार्थियों का रहा दबदबा

Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Nahili students dominated the scholarship examination
घिरोर। राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा 2023-24 में कंपोजिट विद्यालय नाहिली विकास खंड घिरोर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। विद्यालय के आठ छात्र और चार छात्राएं परीक्षा में सफल रहे हैं। विद्यालय के छात्रों की सफलता के पीछे शिक्षक महेंद्र प्रताप और धर्मेंद्र कुमार का सराहनीय सहयोग है। कंपोजिट विद्यालय नाहिली के छात्र विशाल यादव , अजय यादव , मनीष , आदित्य , विष्णु , रोहित शाक्य , यश बघेल और विकास ने सफलता हासिल की। वहीं छात्रा काजल, कोमल, शालिनी और पल्लवी ने सफलता प्राप्त की है। शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह और धर्मेंद्र कुमार का इन छात्र-छात्राओं की सफलता में विशेष योगदान रहा। दोनों ही शिक्षकों ने अतिरिक्त कक्षा संचालन कर निशुल्क शिक्षा देते हुए छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए तैयारी कराई थी। छात्र-छात्राओं की सफलता पर बीएसए दीपिका गुप्ता, बीईओ सुबोध पाठक आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन


नवादा में सफल छात्राओं का हुआ सम्मान
मैनपुरी। जागीर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय नवादा के छह छात्राओं ने भी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में सफल साक्षी, शिवी, प्रियांश, शिवानी, शिल्पी और शगुन सफलता हासिल की है। बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक भुवनेश प्रताप की उपस्थिति में सफल छात्राओं को विद्यालय स्टाफ और पास के स्कूलों से पहुंचे शिक्षकों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed