फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagla Makund and Amanpur teams won the matches

Agra News: नगला मकुंद और एमनपुर की टीमों ने जीते मैच

Mon, 17 Jun 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nagla Makund and Amanpur teams won the matches
करहल। गांव नगला कूंड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में नगला मकुंद ने हरवाई को 34 रनों से हराया। दूसरे मैच में एमनपुर ने डुडगांव को एक विकेट से हराया। सुरजीत और अभिषेक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहला मैच नगला मकुंद और हरवाई के बीच खेला गया। नगला मकुंद की टीम ने पहले खेलते हुए 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरवाई की टीम 92 रनों पर सिमट गई। नगला मकुंद ने यह मुकाबला 34 रनों से जीत लिया। नगला मकुंद टीम के सुरजीत ने 21 रनों की पारी खेली उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच डुडगांव और एमनपुर के बीच खेला गया। डुडगांव की टीम ने पहले खेलते हुए 103 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमनपुर की टीम ने नौ विकेट खोकर 104 रन बना लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए एमनपुर के अभिषेक को मैनऑफद मैच चुना गया। मैच में सीटू और पंकज ने अंपायर की भूमिका निभाई। स्कोरिंग हर्षवर्धन यादव ने की। इस मौके पर अनिल यादव, पवन यादव, हिमांशु, बिट्टू, शैलेन्द्र, राजीव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed