फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Palika Parishad Kosi

चेयरमैन ने संभाली कोसी को सैनिटाइज करने की कमान

Mon, 23 Mar 2020 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Nagar Palika Parishad Kosi
मथुरा। कोसीकलां नगर पालिका कार्यालय में मास्क पहनकर काम करते कर्मचारी। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद की टीमों ने सोमवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइज करने का कार्य किया। इसके लिए चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर टीम का उत्साहवर्धन करते रहे। चेयरमैन ने गली-गली में घूमकर कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चेयरमैन ने टीमों की कमान संभाले रखी। टीमों ने पुरानी जीटी रोड, घंटाघर, अग्रसेन नगर, बल्देवगंज, रामनगर, सैनी बस्ती, गांगवान, तांगडा, कमलानगर, नंदगांव रोड समेत अनेक स्थानों पर स्प्रे का छिड़काव कराया। इसके अलावा पालिका की टीमों ने विभिन्न वार्डों में हाईपोक्लोराइड का छिड़काव कराया। चेयरमैन ने विभिन्न बस्तियों में जाकर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने खुद वाहन में लगे लाउडस्पीकर से लोगों से आह्वान किया कि वह परिजनों के साथ घर में अंदर रहें। बाहर निकलने से आपके साथ ही वायरस घर तक जा सकता है। ईओ पूर्णिमा ने कहा कि यह परीक्षा की घड़ी है इसमें सभी को सहयोग करना होगा। सावधानी बरतने से देश, प्रदेश और जिला का सुरक्षा घेरा मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed