फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagar palika

पालिका कर्मी की पिटाई से गुस्सा, कोतवाली में हंगामा

Mon, 05 Sep 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
nagar palika
कासगंज। नगर पालिका के कर विभाग में तैनात कर्मी की पिटाई से गुस्साए कर्मियों ने कोतवाली में हंगामा किया। । सीओ और इंस्पेक्टर से वार्ता की और कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने की स्थिति में उन्होंने हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मी ने पिटाई का आरोप भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर लगाया है।
विज्ञापन

कर विभाग के कर्मी अमर जयंत का आरोप है कि भाजपा नेता ने न केवल मारपीट की बल्कि जातिसूचक गालियां भी दीं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डीएस लोधी किसी व्यक्ति की संपत्ति की नकल जारी कराने के लिए कर विभाग में आए। संपत्ति विवादित होने के कारण नकल की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी भाजपा नेता ने तत्काल संपत्ति की नकल जारी करने का दबाव बनाया और गनर व 7-8 अज्ञात लोगों के साथ दरवाजा बंद कर उसे पीटा। उन्होंने मारपीट और जातिसूचक गाली देने के आरोप में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आक्रोशित नगरपालिका कर्मियों ने नगरपालिका परिसर में आक्रोश जताया ओर फिर कोतवाली में जाकर हंगामा किया। सीओ अजीत चौहान और इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर से वार्ता कर कर्मियों ने कार्रवाई की मांग की। इस पर सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान नगरपालिका के अधिकारी व कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर बोले, कर विभाग के कर्मी के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आक्रोशित लोगों से भी वार्ता की गई है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने आरोपों को नकारा
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डीएस लोधी का कहना है कि कर विभाग के कर्मी अमरदीप जयंत संपत्ति की नकल देने के लिए कई दिनों से चक्कर लगवा रहे थे। नकल मांगने वाले से 20 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत पर वह बातचीत के लिए पहुंचे तो कर्मी ने सौरभ सोलंकी की गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। उन्होंने कहा कि कर्मी के आरोप गलत हैं। उनके पास कोई सरकारी गनर नहीं हैं। यह पार्टी की और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास है।

सौरभ ने भी दी तहरीर
नगरपालिका कर्मी अमरदीप जयंत के खिलाफ सौरभ सोलंकी ने मारपीट करने और 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सौरभ का कहना है कि उन्हें जान से मारने की भी कर्मी ने धमकी दी है। उन्होंने बताया कि मोहल्ला जय जयराम गली पटेलनगर में मकान के प्राक्कलन की नकल बनवाने के लिए वह पिछले कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नकल नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed