फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagar nigam workers employees beaten rashtriya bajrang dal leader in agra

बीच सड़क पर पुलिस से छुड़ाकर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी की जमकर पिटाई

Thu, 10 Jan 2019 05:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jan 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam workers employees beaten rashtriya bajrang dal leader in agra
गोविंद पाराशर को पीटते नगर निगम के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में गुरुवार को नगर निगम कर्मचारियों और हिंदूवादी संगठन के लोगों में टकराव हो गया। आरोप है कि राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष ने एक अधिकारी से बदसलूकी कर दी। इससे नगर निगम कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने पुलिस से छुड़ाकर संगठन के पदाधिकारी को जमकर पीटा। इसके बाद एमजी रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा बुझाकर आक्रोशित कर्मचारियों को शांत कराया। इसके बाद जाम खुल सका। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोपहर को ताजगंज के धांधूपुरा में नगर निगम की जमीन को लेकर कर्मचारियों का राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। इसके बाद कार्यकर्ता संगठन के महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर के साथ नगर निगम आ धमके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए भड़का गुस्सा

आरोप है कि गोविंद पाराशर ने ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस गोविंद पाराशर को पकड़कर अपने साथ ले जाने लगी। 

तभी नगर निगम के कर्मचारियों ने गोविंद पाराशर को पुलिस से छुड़ा लिया और बीच सड़क पर पिटाई कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद भी कर्मचारियों को गुस्सा नहीं थमा तो एमजी रोड पर जाम लगा दिया। 

कर्मचारी मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। वहीं एमजी रोड पर लगे जाम से हालत खराब हो गए। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित कर्मचारियों को समझाया और जाम खुलवाया। मामले में कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed